मीजान जाफरी OTT के लिए तैयार, '12वीं फेल' की मेधा शंकर संग करेंगे रोमांस
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे और अभिनेता मीजान जाफरी अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली एक वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस आगामी रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर में उनके साथ '12वीं फेल' से देशभर में मशहूर हुईं अभिनेत्री मेधा शंकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है।
डेब्यू
अली अब्बास जफर की सीरीज से OTT पर कदम रख रहे मीजान
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता मीजान जाफरी और '12वीं फेल' की अभिनेत्री मेधा शंकर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली एक रोमांटिक-एक्शन वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।
हालांकि इस प्रोजेक्ट की कहानी और अन्य कलाकारों की जानकारी अभी गुप्त रखी गई हैं, लेकिन मीजान के OTT डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर मेधा के साथ उनकी जोड़ी ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
करियर
'12वीं फेल' से छा जाने वाली मेधा शंकर का सफर
बता दें कि मेधा शंकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2021 में वेब सीरीज 'दिल बेकरार' और फिल्म 'शादीस्थान' से की थी।
उन्हें असली पहचान विधु विनोद चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' से मिली, जिसमें उन्होंने अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ काम किया था।
इसके बाद वो 'मैक्स, मिन एंड मेवजाकी' (2022), 'मालिक' (2025) और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' (2026) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
उम्मीदे
क्या OTT पर कोई करिश्मा दिखा पाएंगे मीजान?
उधर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी ने साल 2019 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद वो कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' (2021) और 'यारियां 2' (2023) में नजर आए।
हालांकि, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन मीजान के अभिनय और डांस की तारीफ हुई है। अब वो अली अब्बास जफर की वेब सीरीज से OTT पर दिल जीतने आ रहे हैंi