समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंची मेधा शंकर, मिल रही मजेदार प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
कॉमेडियन समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के अलावा, निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह '12वीं फेल' (2023) से मशहूर हुईं मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, इन अफवाहों ने और जोर तब पकड़ा, जब दोनों को फ्लाइट में और मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इस बीच, अभिनेत्री को रैना के शो में बतौर मेहमान बनकर पहुंचते देखा गया है।
प्रोमो
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आईं मेधा
शो के नवीनतम एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मेधा को रैना के शो में देखा गया। उनके साथ वरुण धवन भी शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे।
प्रोमो में, रैना और कॉमेडियन निशांत तंवर मिलकर वरुण के अभिनय पर तंज कसते हैं और एक-दूसरे के साथ मजाक और मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
वहीं, मेधा सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। वह शो की मजाक-मस्ती को लुत्फ उठाते और हंसते हुए नजर आती हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
🚨No RAKHI SAWANT in India's Got Latent 🚨
— Phunsuk Wangdu (@Phunsukwangduji) September 3, 2026
Panelists for the next episode :
Samay Raina
Varun Dhawan
Samay's ex girlfriend Medha
Samay's current girlfriend Sharon
Nishtant Tanwar pic.twitter.com/LgQfGS4lBJ
प्रतिक्रिया
शो में मेधा को देखकर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
प्रोमो देखने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स रैना के शो में मेधा की उपस्थिति काे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'पैनल पर भाभी जी भी आई हैं।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक मिनट रुको!! मुझे मेधा पैनल पर दिख रही है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'समय भाई अपनी अफवाह वाली गर्लफ्रेंड के साथ शो में।'
हालांकि, रैना और मेधा ने अपनी डेटिंग की अफवाहों पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की है।