LOADING...
'मैक्स, मिन और मेओजाकी' का टीजर जारी, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म
फिल्म 'मैक्स, मिन और मेओजाकी' का आया टीजर

'मैक्स, मिन और मेओजाकी' का टीजर जारी, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म

Jul 03, 2026
01:54 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' से चर्चा बटोरने वालीं अभिनेत्री मेधा शंकर अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'मैक्स, मिन और मेओजाकी' है। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मेनन और विधात्री बांदी भी मुख्य किरदार में शामिल हैं। निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। साथ में इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठाया है। पूर्व अभिनेत्री समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल द्वारा निर्मित इसका निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति ने किया है।

टीजर

पारिवारिक जुड़ाव और भावनाओं पर केंद्रित है कहानी

टीजर की शुरुआत 3 पीढ़ियों से हाेती है, जिनके लिए जिंदगी और प्यार निभाने के अलग-अलग मायने हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें 'म्याउजाकी' नाम की एक बिल्ली का परिचय कराया जाता है। यह बिल्ली महज एक जानवर नहीं है, बल्कि कहानी में प्यार, हंसी और भावनात्मक पल प्रदान करती है। पारिवारिक जुड़ाव और भावनाओं पर केंद्रित इस फिल्म में आदिल हुसैन, मंदिरा बेदी और नासिर भी मौजूद हैं। यह 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement