विजय वर्मा बने सट्टे की दुनिया के बेताज बादशाह, सामने आई 'मटका किंग' की रिलीज तारीख
क्या है खबर?
विजय वर्मा की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'मटका किंग' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज में विजय 60 के दशक की मुंबई के सट्टा बाजार के बेताज बादशाह के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका ये अंदाज फैंस को सट्टेबाज हर्षद मेहता की याद दिला रहा है। टीजर में विजय का लुक और डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है, जो एक साधारण आदमी के 'मटका किंग' बनने के सफर की झलक दिखाती है।
रिलीज
इस दिन से स्ट्रीम होगी सीरीज
'गुस्ताख इश्क' में रोमांस का तड़का लगाने के बाद विजय अब गंभीर और दमदार विषय पर आधारित वेब सीरीज 'मटका किंग' के साथ वापसी कर रहे हैं। सीरीज की रिलीज तारीख अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर जारी की गई है। ये 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस सीरीज में विजय 60 के दशक की मुंबई के उस दौर को जीवंत करेंगे, जब सट्टा बाजार अपने चरम पर था और उसने रातों-रात पूरे शहर की तकदीर बदल दी थी।
लजन
विजय के साथ सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार
इस सीरीज में विजय के साथ एक लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर अहम भूमिकाओं में हैं। इतना ही नहीं, सीरीज को मजबूती देने के लिए विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, और सायरस साहूकार जैसे मंझे हुए कलाकार भी इसमें अहम किरदारों में दिखाई देंगे।