Loading...
मोहन भागवत के कार्यक्रम पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन की नसीहत- अपनी मोदी-विरोधी बेवकूफियां अलग करो
मोहन भागवत के विरोधियों को मैरी मिलबेन का करारा जवाब

मोहन भागवत के कार्यक्रम पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन की नसीहत- अपनी मोदी-विरोधी बेवकूफियां अलग करो

Aug 26, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

RSS प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित अन्य आलोचकों पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों की येआपत्ति पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी नफरत और पूर्वाग्रह से प्रेरित है। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए अपना खुद का कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह भी दी।

दो टूक

मैडिसन स्क्वायर समाजवादियों की बकवास पर काम नहीं करता- मिलबेन

मिलबेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ममदानी और ये सभी सोशलिस्ट सनकी मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ हैं। ये बिल्कुल साफ है। चूंकि ये सनकी समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए इन्हें पूंजीवाद समझ नहीं आता। मैडिसन स्क्वायर गार्डन समाजवादियों की बकवास पर काम नहीं करता, वे पूंजीवाद के हिसाब से चलते हैं, इसलिए येे कार्यक्रम होकर ही रहेगा।'

सलाह

गायिका की मोदी विरोधियों को सलाह

मिलबेन ने लिखा, 'ममदानी और उनकी सोशलिस्ट टोली को मेरी सलाह है कि पूंजीवादी बनें, पैसे जुटाएं, मैडिसन स्क्वायर गार्डन किराए पर लें और अपनी मोदी-विरोधी बेवकूफियों के लिए अलग रैली करें।'

उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य विषय का समर्थन किया। सार्थक संवाद का आह्वान करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे इस रैली का शीर्षक 'वननेस' (एकता) पसंद आया। हम सब एक ही परिवार हैं। मुझे उम्मीद है कि इस आयोजन में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर भी अर्थपूर्ण चर्चा शामिल होगी।'

ADVERTISEMENT

बयान

RSS प्रमुख के कार्यक्रम के विरोध के बीच क्या बोले थे ममदानी?

मिलबेन की ये टिप्पणी ममदानी के बयान के बाद आई है। ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में RSS प्रमुख द्वारा भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले कार्यक्रम का विरोध किया था।

कार्यक्रम रद्द करने के सवाल पर मेयर ने स्पष्ट किया, "मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता, लेकिन किसी निजी आयोजन को रोकने का अधिकार शहर प्रशासन के पास है या नहीं, मुझे नहीं पता।"

उन्होंने माना कि ये निजी कार्यक्रम है, जिसे रोकना कानूनी रूप से मुश्किल है।

ADVERTISEMENT

लोकप्रियता

कौन हैं मैरी मिलबेन? प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर भारत में बटोरी थीं सुर्खियां

मैरी मिलबेन एक मशहूर अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और मीडिया हस्ती हैं।

उन्होंने अमेरिका के लगातार 5 राष्ट्रपतियों (जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन) के सामने अपनी गायकी की प्रस्तुति दी है।

भारत में वो तब बहुत लोकप्रिय हुईं, जब उन्होंने जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया था और प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। वो भारत और मोदी की समर्थक मानी जाती हैं।

ADVERTISEMENT