Loading...
क्या मैरी कॉम की बायोपिक का बनेगा सीक्वल?
मैरी कॉम ने की बायोपिक और इसके सीक्वल के बारे में बात

क्या मैरी कॉम की बायोपिक का बनेगा सीक्वल?

Oct 27, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से बाहर होने के बाद बॉक्सर मैरी कॉम ने अपनी बायोपिक को लेकर बात की है। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक इंटरव्यू में मैरी से जब उनसे साल 2014 में आई बायोपिक फिल्म के सीक्वल की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब कोई सीक्वल आना चाहिए।

फिल्म

क्या फिल्म 'मैरी कॉम' का आएगा सीक्वल?

मैरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हर कोई मेरी कहानी जानता है। मेरा करियर और मेरा सफर पहले ही फिल्म और मेरी किताब 'अनब्रेकेबल' में दिखाया जा चुका है। हालांकि, यह बायोपिक पूरी तरह से असली नहीं थी। लोग जानना चाहते हैं कि क्या मेरी जिंदगी में प्यार के लिए कोई जगह होगी। अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है, तो मैं यह खुद तय करूंगी।"

बातचीत

मैरी ने 'बिग बॉस 20' पर की यह बात

मैरी ने आगे शो के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं शो में बिल्कुल भी बनावटी नहीं थी। मुझे लगा कि यह बिल्कुल सही समय था। लोगों ने मुझे अलग नजरिए से देखा था, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी। मुझे पता है कि लोग मुझसे प्यार करते हैं और अब वे असली मैरी को भी जान गए हैं। मैं उन्हें वह इंसान दिखाना चाहती थी, जो जिंदगी में इतनी कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंची है।"

ADVERTISEMENT

खुलासा

'बिग बॉस 20' में मैरी ने नहीं किया दिखावा

मैरी ने आगे कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी। 20 साल तक कौन खेल सकता है? मैंने अपने कामों से साबित कर दिया कि मैं कितनी असली हूं। आप 7 हफ्तों तक दिखावा नहीं कर सकते। कभी-कभी मैं सोचती थी कि मैं इस तरह कैसे रहूंगी, लेकिन मुझे इसमें मजा आया।"

शो के 7 हफ्ते बाद, वीकेंड का वार एपिसोड में मैरी का सफर खत्म हो गया।

ADVERTISEMENT