Page Loader
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू!

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू!

May 15, 2019
05:15 pm

क्या है खबर?

साल 2018 में बॉलीवुड ने हर साल की तरह कई नए चेहरों को मौका दिया। इनमें से कुछ टीवी स्टार्स थे तो कुछ स्टार किड्स। इन सितारों ने अपनी अदाकारी दिखाकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया। वहीं, लंबे समय से 2017 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के डेब्यू की खबरे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मानुषी, अक्षय कुमार के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। कहा जा रहा है मानुषी ने फिल्म को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

रिपोर्ट्स

मानुषी ने साइन कर ली फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, मानुषी, पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में अक्षय के साथ दिखाई देने वाली हैं। मानुषी, फिल्म में पृथ्वीराज की तीन पत्नियों में से एक संयुक्ता के किरदार में दिखेंगी। कहा जा रहा है कि मानुषी ने फिल्म साइन कर ली है। फिल्म के इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की संभावना है। इस पीरियोडिक ड्रामा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे जबकि यशराज फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करेगा।

घोषणा

सही समय पर की जाएगी फिल्म की अनाउंसमेंट

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अभी फिल्म से संबंधित जानकारियों को सीक्रेट रखा गया है और सही समय पर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी। मानुषी ने फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानुषी को इसके अलावा 'RX100' का हिंदी रीमेक भी ऑफर हुई थी। इसमें लीड एक्टर के तौर पर अहान शेट्टी को कास्ट किया गया है। मानुषी को नए स्टार के साथ डेब्यू करना रिस्की लगा और ऐसे में उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म को साइन किया।

जानकारी

मानुषी का स्क्रीन प्रेसेंज काफी अच्छा

वहीं, पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, मानुषी ने अक्षय के अपोजिट फिल्म को साइन कर लिया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य का मानना है कि मानुषी का स्क्रीन प्रेसेंज काफी अच्छा है।

एड

रणवीर के साथ विज्ञापन में आ चुकीं हैं नज़र

पिछले साल मानुषी, अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक टीवी विज्ञापन में नज़र आईं थीं। इसमें मानुषी की एक्टिंग को सराहा गया था। कुछ समय पहले मानुषी 'एलेन डीजेनेरेस' शो के सेट पर नजर आई थीं, उन्हें देख फैन्स काफी उत्साहित हो गए थे। मानुषी ने साल 2017 में चीन में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं। हरियाणा की रहने वाली मानुषी मेडिकल की छात्रा रहीं हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

विज्ञापन मे साथ मानुषी और रणवीर

रिपोर्ट्स

कई बार आ चुकी हैं मानुषी के डेब्यू को लेकर खबरें

इसके पहले भी कई रिपोर्ट्स मानुषी के डेब्यू को लेकर सामने आ चुकी हैं। पहले कहा जा रहा था कि मानुषी को बॉलीवुड में फराह खान लॉन्च करने वाली हैं। वहीं, कई और रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि मानुषी, रणवीर सिंह के अपोजिट एंट्री करेंगी। हालांकि ये खबरें भी आईं थीं कि मानुषी को यशराज बैनर के तले लॉन्च किया जाएगा और पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक, यशराज फिल्म्स ही प्रोड्यूस कर रहा है।