Loading...
मनोज बाजपेयी ने किया करियर के खराब दिनों को याद, नीरज-अनुराग कश्यप ने ऐसे बदली किस्मत
मनोज बाजपेयी 'राजनीति', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले अपने करियर के खराब दिनों को याद करते हैं

मनोज बाजपेयी ने किया करियर के खराब दिनों को याद, नीरज-अनुराग कश्यप ने ऐसे बदली किस्मत

Oct 28, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में बातचीत के दौरान अपने करियर के उस मुश्किल दौर को याद किया है, जब उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि इस वजह से वह कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा रहे थे। हालांकि, 'राजनीति', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'स्पेशल 26' ने उनके करियर को नई दिशा दी। मनोज के मुताबिक, प्रकाश झा, अनुराग कश्यप और नीरज पांडे से हुई बातचीत ने उन्हें इन फिल्मों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

खुलासा

मनोज को नहीं मिल रहा था मन मुताबिक काम

मनोज ने कहा, "इन फिल्मों से पहले, मैंने कुछ मुश्किल समय देखा था। मैं जिस तरह का काम करना चाहता था, वह मुझे मिल नहीं रहा था। मैं बस फिल्मों के लिए मना कर रहा था और लोगों को 'ना' कह रहा था और जिन फिल्मों के लिए मैंने 'हां' कहा भी, उन्हें करके मुझे खुशी नहीं मिली। तभी मैंने 'अ वेडनेसडे' देखी। उसके बाद मेरी नीरज से मुलाकात हुई और हमने सिनेमा के बारे में विस्तार से बातचीत की।"

स्ट्रगल

मनोज ने करियर में किया खूब स्ट्रगल

मनोज ने आगे कहा, "नीरज ने मुझे बताया कि वह अपनी फिल्में कैसे बनाते हैं। उस बातचीत से मुझे बस इतना ही याद है। मुझे यह भी याद है कि उसी समय मेरी मुलाकात प्रकाश जी से भी हुई थी। साथ ही, मेरी अनुराग से भी बातचीत चल रही थी। उन मुलाकातों के एक साल बाद मुझे वैसी फिल्में मिलने लगीं।"

बता दें मनोज ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में खूब स्ट्रगल किया था।

ADVERTISEMENT

काम

मनोज को कैसे मिलती है अपनी पसंद का काम ढूंढ़ने में मदद?

मनोज ने आगे बताया कि वह रोज निर्देशकों से बात करते रहते हैं, जिनमें कई नए लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन बातचीत से उन्हें दिलचस्प कहानियां खोजने और अपनी पसंद का काम ढूंढ़ने में मदद मिलती है।

मनोज ने यह भी कहा कि उनका पूरा ध्यान ऐसी फिल्मों की सूची बनाने पर है, जिस पर उन्हें गर्व हो सके। मनोज को आखिरी बार 'गजब रात' में देखा गया था, जो 23 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

ADVERTISEMENT