टाइगर श्रॉफ पर हमले से चिंतित हुए मनोज बाजपेयी, कानून व्यवस्था पर कही ये बात
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले ने फिल्म जगत में खतरे के मुद्दे को फिर से गरमा दिया है। इस घटना को देखते हुए सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार समेत कई सितारों और उनके परिवारों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। इस बीच, मनोज बाजपेयी ने इस स्थिति को "चिंताजनक" बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी।
बयान
अंडरवर्ल्ड जैसा माहौल बनने की आशंका पर बोले मनोज
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मनोज ने बॉलीवुड में फिर अंडरवर्ल्ड वाला दौर आने की आशंका पर कहा, "यह कभी भी पुराने समय में वापस नहीं जाएगा। उस समय, इंडस्ट्री टारगेट थी, अभी, यह समय नहीं है। जुर्म की रफ्तार और परिभाषा पूरी तरह से बदल गई है।"
उन्होंने कहा, "अब, कोई कहीं और बैठा है और अपने शूटर्स को एक टारगेट पर हमला करने के लिए भेज रहा है, और वह टारगेट असली टारगेट भी नहीं हो सकता।"
भरोसा
अभिनेता ने कानून व्यवस्था पर जताया भरोसा
मनोज ने कहा, "टाइगर की घटना से यह बात सामने आई कि वह टारगेट नहीं था, लेकिन अचानक टारगेट बन गया। पूरी बातचीत दूसरे स्टार्स के बारे में थी जो असली टारगेट थे और अब उन्हें खुद को पूरी सुरक्षा के साथ घेरना होगा।"
हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार टारगेटेड कलाकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है। उम्मीद है कि हमारे लिए चीजें बेहतर और सुरक्षित होंगी।