Loading...
महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी का बदला पूरा हुलिया, पहली झलक में पहचान नहीं पाएंगे
गांधी बने मनोज बाजपेयी को पहचानना मुश्किल

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी का बदला पूरा हुलिया, पहली झलक में पहचान नहीं पाएंगे

Sep 06, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं। इस बार वो पर्दे पर महात्मा गांधी के किरदार में दिखेंगे। निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म में मनोज पहली बार बापू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल लग रहा है। सिर पर बाल नहीं, हाथ में लाठी और सादगी भरे पहनावे में मनोज का नया अंदाज ध्यान खींच रहा है।

किरदार

'बापू' के किरदार में पूरी तरह ढले मनोज

फिल्म से अभिनेता का जाे लुक सामने आया है, उसमें वो महात्मा गांधी के किरदार में पूरी तरह ढले नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में अभिनेता गंजे सिर, धोती (लंगोट) और हाथ में लाठी लिए गांधीजी के रूप में दिखाई दे रहे हैं और कैमरे से दूर ऊपर की ओर देखते दिख रहे हैं, जबकि अन्य स्वतंत्रता सेनानी उनके पीछे चल रहे हैं।

बैकग्राउंड में 'महात्मा गांधी अमर रहें' का एक बैनर भी देखने को मिल रहा है।

कहानी

सुधीर मिश्रा ला रहे स्वतंत्रता संग्राम के एक अनसुने अध्याय पर आधारित फिल्म

'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'धारावी' जैसी गंभीर और बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक सुधीर मिश्रा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें सौरभ शुक्ला भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ANI के मुताबिक, ये फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक कम चर्चित 21 दिवसीय दौर पर आधारित है। निर्माताओं की मानें तो फिल्म एक ऐसी गहन कहानी पेश करेगी, जो इतिहास के इस महत्वपूर्ण मोड़ के भावनात्मक और मानवीय पहलुओं को गहराई से टटोलेगी।

ADVERTISEMENT