Loading...
नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी पर मनीषा कोइराला बोलीं- बेहतर इंसान बनें, मदद को आगे आएं
मनीषा कोइराला का नेपाल त्रासदी पर छलका दर्द

नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी पर मनीषा कोइराला बोलीं- बेहतर इंसान बनें, मदद को आगे आएं

Aug 31, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। इस त्रासदी में कईयों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि कई लोग लापता हैं। इस बीच, मनीषा कोइराला ने लोगों से अपील की है कि वह इस मुश्किल वक्त में देश के प्रति अपना समर्थन दें। अभिनेत्री सद्गुरु द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम 'इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल' का हिस्सा बनने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि नेपाल के प्रति लोग अपना प्यार बनाए रखें।

आग्रह

हम सब को मिलकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए - मनीषा

PTI के मुताबिक, मनीषा ने कहा, "मैं आप सभी से, एक इंसान और अच्छे पड़ोसी होने के नाते, चीन, भारत और नेपाल से अनुरोध करती हूं कि हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान करें और सामूहिक प्रयास करें। हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए हमें ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि हम बेहतर इंसान बनें और दूसरों की मदद उसी तरह करें जैसे हम खुद चाहते हैं।"

उम्मीद

नेपाल के लिए अपना प्यार और समर्थन बनाए रखें - मनीषा

उन्होंने कहा, "मैं पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निवेदन करना चाहती हूं कि आपने नेपाल के प्रति बार-बार दया और प्रेम दिखाया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका प्रेम-समर्थन जारी रहे। एक देश के तौर पर, हमें हमारे देश में पर्यटन की जरूरत है। हम केवल आपदाओं से ग्रस्त या लगातार कठिनाइयों का सामना करने वाले देश के रूप में नहीं पहचाने जाना चाहते। हम अपने सुंदर मौसम, हिमालय, प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाना चाहते हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

आभार

पर्यटन हमारी जीवन रेखा है - मनीषा

अभिनेत्री ने अंत में कहा, "हां, नेपाल सीमा के पास एक आपदा आई है, लेकिन पर्यटन हमारी जीवनरेखा है। मैं आशा करती हूं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक बार फिर नेपाल की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।"

अपने संबोधन के दौरान अभिनेत्री ने सदगुरु का आभार भी व्यक्त किया।

बता दें, मनीषा एक नेपाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काम किया है। उन्हें आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' (2024) में देखा गया था।

ADVERTISEMENT