LOADING...
न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'बूंग' ने रचा इतिहास, हासिल किए 3 पुरस्कार
न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'बूंग' का डंका

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'बूंग' ने रचा इतिहास, हासिल किए 3 पुरस्कार

Jun 02, 2026
09:34 am

क्या है खबर?

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (NYIFF) में फरहान अख्तर की फिल्म 'बूंग' ने इतिहास रच दिया है। इस 4 दिवसीय समारोह का आयोजन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 10 प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में भारतीय सिनेमा की फिल्म को सम्मानित किया गया। 'बूंग' के मुख्य किरदार काे 'सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार' समेत फिल्म को 3 पुरस्कार दिए गए हैं। बता दें, 'बूंग' मणिपुर भाषा की फिल्म है, जिसने BAFTA 2026 में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता था।

समारोह

जानिए फिल्म को कौन-कौन से पुरस्कार मिले

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 28 से 31 मई तक चला, जिसमें 15 भाषाओं वाली अलग-अलग तरह की फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित भारतीय फिल्म 'बूंग' 3 पुरस्कारों के साथ सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। फिल्म को पहला पुरस्कार 'सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म' के लिए दिया गया। 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का पुरस्कार लक्ष्मीप्रिया देवी को दिया गया, जबकि फिल्म के मुख्य अभिनेता गुगुन किपगेन को 'सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार' का पुरस्कार दिया गया है।

कहानी

क्या है फिल्म 'बूंग' की कहानी?

'बूंग' मणिपुर की घाटी में रहने वाले एक मासूम लड़के बूंग की कहानी है, जो जो अपने घर की बदहाली और अपनी मां के अकेलेपन को महसूस करता है। एक दिन वह अपनी मां को खुश करने के लिए एक खास तोहफा उन्हें देने की योजना बनाता है। इस तोहफे के रूप में वह अपने पिता को वापस लाने की सोचता है और उनकी तलाश में निकल जाता है। हालांकि उसके सफर में कई भावानात्मक चुनौतियां आती हैं।

Advertisement