Loading...
मंदाना करीमी बोलीं- भारत छोड़ दिया, लेकिन 6 साल से हो रही साइबर-धमकी का शिकार 
मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मंदाना करीमी बोलीं- भारत छोड़ दिया, लेकिन 6 साल से हो रही साइबर-धमकी का शिकार 

Sep 01, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी रह चुकीं मंदाना करीमी अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में आ हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा कारणों और नई शुरुआत करने के चलते उन्होंने इस साल भारत छोड़ दिया था, लेकिन खौफ अभी भी खत्म नहीं हुआ है। दुबई में रह रहीं मॉडल-अभिनेत्री ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति लगातार उनकी निगरानी कर रहा है और उनसे जुड़े लोगों के बीच उनका नाम खराब कर रहा है।

खुलासा

स्टॉकर का सामना कर रही हैं मंदाना

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं इस वक्त छुट्टी पर हूं और यह सब फिर से शुरू हो गया है। पिछले 6 साल से मैं इस साइबर शिकार (स्टॉकर) का सामना कर रही हूं। एक नकली अकाउंट से मेरे निर्माताओं और सह-कलाकारों से पैसे मांगने और मेरे बारे में गलत बातें लिखने वाले ईमेल भेजे जा रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि 4 साल पहले जांच में पता चला कि एक पेशेवर हैकर को हायर किया गया है।

अपील

ईमेल पर विश्वास न करने की कही बात

मंदाना ने आगे लिखा, 'भारतीय पुलिस भी मामले में कुछ नहीं कर पाई। मुझे समझ नहीं आता कि कौन मुझसे इतनी नफरत करता है कि मेरा काम, पैसे और दोस्त सब छीनना चाहता है।'

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर 'मीनाक्षी' या किसी अन्य फर्जी अकाउंट से कोई ईमेल आए तो उस पर यकीन न करें और न पैसे भेजें।

बता दें, मंदाना ने इसी साल मई में भारत छोड़कर दुबई रहने का फैसला किया था।

ADVERTISEMENT