NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जिम से लेकर मंदिर तक एकता कपूर का पीछा कर रहा था युवक, गिरफ्तार
    अगली खबर
    जिम से लेकर मंदिर तक एकता कपूर का पीछा कर रहा था युवक, गिरफ्तार

    जिम से लेकर मंदिर तक एकता कपूर का पीछा कर रहा था युवक, गिरफ्तार

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Mar 20, 2019
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड सेलिब्रिटी के कई सारे फैन्स होते हैं। हर कोई अपने चहेते स्टार से मिलने की ख्वाहिश रखता है।

    कुछ जुनूनी फैन्स अपनी हदें तोड़ने की कोशिश भी करते दिखते हैं और सेलिब्रिटीज को परेशान करते हैं।

    ऐसा ही एक शख्स काफी महीनों से टीवी प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर एकता कपूर का पीछा कर रहा था । जिसे पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया है। 32 साल का ये शख्स पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था।

    कारण

    दोस्ती कर पाना चाहता था काम

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम सुधीर राजेंद्र सिंह है।

    वह एकता को 30 से ज्यादा बार रोक चुका था। मंदिर से लेकर जिम तक वह एकता का पीछा कर चुका था।

    पुलिस का कहना है कि वह एकता से दोस्ती कर उनसे काम पाना चाहता था। इस वजह से आरोपी उनका हर जगह पीछा करता रहता था।

    जानकारी

    पुलिस अधिकारी का कहना ये

    एकता ने इस बारे में पुलिस से कुछ दिन पहले ही शिकायत की थी।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, काफी बार नज़रअंदाज करने के बाद भी आरोपी ने एकता का पीछा करना नहीं छोड़ा।

    अधिकारी ने आगे बताया, हाल ही में एकता मुंबई के जुहू स्थित मंदिर पहुंची थीं। सुधीर, एकता का पीछा करते-करते वहां भी पहुंच गया।

    इस दौरान उसने एकता से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, एकता के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक दिया।

    छानबीन

    वीर देसाई रोड से सुधीर को किया गया अरेस्ट

    जानकारी के मुताबिक, गार्ड द्वारा सुधीर को काफी बार चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बाद भी सुधीर नहीं माना।

    वह एकता का उनके जिम तक पीछा करता था और उनके बाहर आने का इंतजार करता था।

    इसके बाद अंबोली पुलिस में सुधीर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया। अखिरकार पुलिस ने वीर देसाई रोड से सुधीर को अरेस्ट कर लिया।

    जानकारी

    पुलिस कर रही कार्रवाई

    पुलिस का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुधीर को एकता के बारे में आखिरकार जानकारी देता कौन था। पुलिस जल्द चार्जशीट जमा करेगी।

    प्रोड्यूसर

    एकता कई टीवी शो और फिल्में कर चुकी हैं प्रोड्यूस

    बता दें कि एकता कपूर फिल्‍म अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं और अपने शो नागिन-3 की वजह से लोगों की चहेती बनी हुई हैं।

    'नागिन 3' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और इसी लो​कप्रियता को देखते हुए शो के मेकर इस शो में कई बदलाव करते रहते हैं। जिसकी वजह से शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है।

    एकता कई टीवी शो और फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    एकता कपूर

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? मनोरंजन
    कितनी है तैमूर की नैनी की सैलरी? करीना कपूर ने दिया जवाब मनोरंजन
    'सकर' गाना हिट होने के बाद निक ने प्रियंका को दिया 2.5 करोड़ का तोहफा हॉलीवुड समाचार
    महान संत मदर टेरेसा की बनने जा रही बायोपिक, अगले साल होगी रिलीज़ हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    अगले महीने हो सकती है अर्जुन-मलाइका की शादी, कार्यक्रम को प्राइवेट रखने की तैयारियां पूरी बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में स्ट्रगल पर बोलीं सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'हां मैम' में बहुत कुछ बॉलीवुड समाचार
    चुनाव के पहले बॉलीवुड में 'नमो-नमो', बायोपिक के बाद अब प्रधानमंत्री पर बन रही वेब सीरीज़ नरेंद्र मोदी
    टीवी के वो फेमस कपल्स जिन्हें शो में काम करते-करते हुआ प्यार और कर ली शादी बॉलीवुड समाचार

    एकता कपूर

    शादी से पहले एकता कपूर बनीं माँ, सरोगेसी से हुआ लड़के का जन्म बॉलीवुड समाचार
    'डायन' अभिनेत्री टीना दत्ता ने को-स्टार मोहित पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025