धनुष की फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' से ममूटी का दमदार अवतार आया सामने, देखें टीजर
क्या है खबर?
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने सुपरस्टार धनुष की आगामी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' से अपने किरदार की एक झलक दिखाई है, जिसके जरिए वह तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर जारी हुआ है, जिसमें ममूटी को केंद्र में दिखाया गया है। उनकी उपस्थिति फिल्म में एक्शन, इमोशन और स्टाइल के मिश्रण का संकेत देती है।
टीजर
ग्रे शेड किरदार में नजर आए ममूटी
'ओम: चैप्टर 1' के टीजर में, ममूटी को 'कार्तिकेय' के रूप में दिखाया गया है, जो सिया नाम से जुड़ा एक किरदार है और जिसे एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर के रूप में वर्णित किया गया है।
उनकी दमदार उपस्थिति से पता चलता है कि फिल्म में उनका किरदार शक्ति और भावनात्मक गहराइयों से भरपूर होगा। कहानी को फिलहाल गुप्त रखा गया है।
इसके जरिए ममूटी 7 साल बाद तमिल सिनेमा में लौटे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'पेरंबु' (2019) थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Siya Entry from #OM out now.
— Mammootty (@mammukka) September 7, 2026
Telugu ▶️ https://t.co/bGqYx22490
Hindi ▶️ https://t.co/fTRtABDG8i
A @SaiAbhyankkar Musical. @dhanushkraja @Rajkumar_KP @RTakeStudios @wunderbarfilms pic.twitter.com/qI8T2yyGis
रिलीज
जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म
धनुष अपनी वंडरबार स्टूडियोज और आरटेक स्टूडियोज की साझेदारी में 'ओम: चैप्टर 1' का निर्माण कर रहे हैं। इसका संगीत साई अभ्यंकर ने संगीत दिया है।
फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वहीं, श्रीलीला एक अहम किरदार में शामिल होंगी।
नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं और यह उनकी पहली तमिल फिल्म होने वाली है।
यह 16 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।