LOADING...
मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दिया आलीशान अपार्टमेंट, हर महीने करेंगी इतनी कमाई
मलाइका अरोड़ा ने रियल एस्टेट में बढ़ाया कदम

मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दिया आलीशान अपार्टमेंट, हर महीने करेंगी इतनी कमाई

Mar 31, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

मलाइका अरोड़ा वैसे तो अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से चर्चाओं का हिस्सा रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में क्या चल रहा या वह किसे डेट कर रही हैं, यह जानने के लिए फैंस भी बेहद उतावले रहते हैं। फिलहाल, मलाइका एक नई वजह के कारण फिर से खबरों में आ गई हैं। उन्होंने अपने एक आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर उठाया है जो मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित विदा बिल्डिंग में है।

समझौता

जानिए कितने मासिक किराए पर हुआ समझौता

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा मिले संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, समझौता मार्च, 2026 में आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया गया है। विवरण में बताया गया कि बांद्रा वेस्ट स्थित विदा बिल्डिंग में मौजूद लग्जरी अपार्टमेंट को 36 महीने की अवधि के लिए लीज पर दिया है। इसका शुरुआती मासिक किराया 3.10 लाख रुपये है। इस लेनदेन में 30,819 रुपये का स्टांप शुल्क और 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी शामिल है। वहीं 20 लाख रुपये की सुरक्षा राशि जमा हुई है।

बढ़ोतरी

किराए में समय के साथ होगी बढ़ोतरी

दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि किराए में समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। जहां अभी मासिक किराया 3.10 लाख है, तो वहीं दूसरे साल में 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ किराया 3.25 लाख प्रति माह हो जाएगा। आखिरी साल में इसमें 5 प्रतिशत की और वृद्धि होगी। इस तरह पूरी अवधि में कुल किराया करीब 1.17 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। बता दें, बांद्रा वेस्ट मुंबई के सबसे पसंदीदा आवासीय क्षेत्रों में से एक है।

Advertisement