NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मूविंग इन विद मलाइका' से डिजिटल डेब्यू कर रहीं मलाइका अरोड़ा, शो में खुलेंगे कई राज
    अगली खबर
    'मूविंग इन विद मलाइका' से डिजिटल डेब्यू कर रहीं मलाइका अरोड़ा, शो में खुलेंगे कई राज
    मलाइका अरोड़ा कर रहीं डिजिटल डेब्यू (तस्वीर: इंस्टा/@malaikaaroraofficial)

    'मूविंग इन विद मलाइका' से डिजिटल डेब्यू कर रहीं मलाइका अरोड़ा, शो में खुलेंगे कई राज

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 11, 2022
    10:42 am

    क्या है खबर?

    मलाइका अरोड़ा अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में रहीं, जिसके बाद कुछ लोगों ने सोचा कि अर्जुन कपूर से उनकी सगाई हो गई है और कुछ ने कहा कि दोनों शादी करने वाले हैं।

    हालांकि, अब खुद मलाइका ने सबकी गलतफहमी दूर कर दी है। उन्होंने एक नया पोस्ट कर प्रशंसकों को यह जानकारी दी है कि वह डिजिटल जगत में कदम रखने जा रही हैं।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    पहली पोस्ट

    मलाइका ने पहले की थी यह पोस्ट

    मलाइका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद सभी सोचने पर मजबूर हो गए कि वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

    उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, उसमें वह शरमाते हुए दिख रही थीं। कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'मैंने हां कह दिया।'

    सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगाने लगे कि कहीं मलाइका, अर्जुन के साथ शादी करने का इशारा तो नहीं कर रही हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए मलाइका का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by malaikaaroraofficial on November 10, 2022 at 8:39 pm IST

    घोषणा

    अगली पोस्ट में मलाइका ने बताई सच्चाई

    मलाइका अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के जरिए प्रशंसकों को अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में काफी कुछ बताने वाली हैं। शो 5 दिसंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है।

    इसमें मलाइका दर्शकों को समय-समय पर अपने परिवारवालों और दोस्तों से भी मिलवाएंगी।

    मलाइका ने लिखा, 'मैंने अपने नए रिएलिटी शो के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार को हामी भर दी है। रुको, आपको क्या लगा दोस्तों, मैं किस बारे में बात कर रही थी?'

    शो

    शो के जरिए मिलेगा मलाइका की जिंदगी में झांकने का मौका

    शो पर मलाइका बताती हैं, 'काफी वक्त से मैं सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों से रूबरू हो रही हूं, लेकिन अब वक्त आ गया है थोड़ा बदलाव लाने का। इस शो से मैं अपने प्रशंसकों के और ज्यादा करीब आने वाली हूं और उन्हें अपनी दुनिया में आमंत्रित करने वाली हूं।'

    उन्होंने कहा, 'मैं तो बहुत उत्साहित हूं। बहुत मजा आएगा, क्योंकि आप इस शो के जरिए मेरी रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देख पाएंगे।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मलाइका एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वह डांस सीखने लगी थीं। 'छैयां-छैयां' गाने पर डांस से मलाइका रातों-रात लोकप्रिय हो गई थीं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया था।

    अफेयर

    काफी समय से अर्जुन को डेट कर रहीं मलाइका

    अर्जुन और मलाइका सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2019 में उन्होंने अपना रिश्ता इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था। शादी को लेकर भी दोनों अलग-अलग इंटरव्यू में बात कर चुके हैं।

    अर्जुन ने हमेशा कहा है कि जब वह शादी का पक्का फैसला करेंगे तो इसका ऐलान भी कर देंगे। 'कॉफी विद करण 7' के दौरान भी उन्होंने इस बारे में बात की थी।

    अर्जुन और मलाइका अब खुलकर अपने प्यार का इजहार करते दिखते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मलाइका अरोड़ा
    डिज्नी+ हॉटस्टार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मलाइका अरोड़ा

    बेटे संग बोल्ड ड्रेस पहन आउटिंग पर गईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने कपड़ों को बताया 'अशोभनीय' बॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फ़िटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने मलाइका अरोड़ा संग लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर! बॉलीवुड समाचार
    फिर 'डांस इंडिया डांस' से करीना कपूर होंगी गायब, ये अभिनेत्री लेंगी उनकी जगह अक्षय कुमार

    डिज्नी+ हॉटस्टार

    फिल्म 'ए थर्सडे' रिव्यू: यामी की उम्दा अदाकारी पर कहानी ने फेरा पानी बॉलीवुड समाचार
    'रूद्र' वेब सीरीज रिव्यू: कानून तोड़ने वालों को तोड़ने आए अजय ने लूटी महफिल अजय देवगन
    डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा सस्ता, जल्द आएगा नया ऐड-सपोर्टेड प्लान नेटफ्लिक्स
    सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025