NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे अर्जुन-मलाइका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट, तस्वीरें वायरल
    मनोरंजन

    मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे अर्जुन-मलाइका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट, तस्वीरें वायरल

    मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे अर्जुन-मलाइका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट, तस्वीरें वायरल
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Apr 01, 2019, 01:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे अर्जुन-मलाइका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट, तस्वीरें वायरल

    मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है इन दिनों वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और इसी महीने दोनों शादी भी करने वाले हैं। मलाइका पिछले कुछ दिनों से मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं। वहां से उन्होंने अपनी कई स्टनिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। मलाइका सोमवार को वापस मुंबई लौट आई हैं। मलाइका के साथ एयरपोर्ट पर अर्जुन भी स्पॉट हुए।

    मालदीव से साथ लौटे मलाइका-अर्जुन!

    दरअसल, अर्जुन और मलाइका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों मालदीव छुट्टियां मनाने साथ गए थे। तस्वीर में अर्जुन 'पानीपत' वाले लुक में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने टोपी और सनग्लासेस भी पहन रखे हैं। मलाइका हमेशा की तरह इन तस्वीरों में खूबसूरत और फिट नज़र आ रही हैं। मलाइका कैजुअल लुक में नज़र आ रही हैं।

    एयरपोर्ट पर अर्जुन और मलाइका

    @arjunkapoor and @malaikaaroraofficial snapped as they return post holidaying in Maldives #instadaily #instagood #monday #instagram #photooftheday #manavmanglani @manav.manglani

    A post shared by manav.manglani on Mar 31, 2019 at 9:50pm PDT

    मालदीव में मलाइका कर रही थीं आखिरी बैचलर पार्टी!

    कहा जा रहा है कि मलाइका अपनी शादी से पहले मालदीव में दोस्तों संग अपनी आखिरी बैचलर पार्टी करने गई थी। मालदीव से उनके गर्ल गैंग संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं थीं।

    मलाइका का इंस्टाग्राम पोस्ट

    When time stands still #exhale @niyamamaldives #niyama #niyamamaldives

    A post shared by malaikaaroraofficial on Mar 28, 2019 at 4:07am PDT

    पहले भी वैकेशन पर जा चुके हैं मलाइका-अर्जुन

    इसके पहले पिछले साल मलाइका-अर्जुन एयरपोर्ट पर स्पॉट हो चुके हैं। कहा गया था कि दोनों मलाइका का 45वां जन्मदिन मनाने इटली गए थे। हालांकि, मलाइका और अर्जुन एक साथ एयरपोर्ट पर तो नहीं दिखे थे, लेकिन आगे-पीछे जरूर नजर आए थे। उस दौरान मलाइका ने लाल रंग का चेक में ट्राउजर पहना हुआ था जबकि अर्जुन कपूर ने काले रंग की जींस के साथ बैंगनी रंग की फुल स्लीव की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

    'कॉफी व‍िद करण' में मलाइका ने की थी अपनी फीलिंग्स शेयर

    मलाइका, अर्जुन संग अपने र‍िलेशन पर हमेशा चुप्पी बनाए रखती हैं। लेकिन पहली बार करण जौहर के चैट शो में मलाइका ने अर्जुन को लेकर बात की थी। दरअसल, करण ने पूछा था कि इस बार सीज़न में किसकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही है? मलाइका ने बिना किसी झिझक के तपाक से कहा, "मुझे हर तरह से अर्जुन कपूर का परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगता है।" इसी शो में अर्जुन ने खुलासा किया था कि नह सिंगल नहीं हैं।

    अर्जुन के परिवार के साथ हैंग ऑउट करती दिखती हैं मलाइका

    बता दें कि दोनों का रिश्ता लाइमलाइट में पिछले साल लैक्मे फैशन के दौरान आया था। इसके बाद से दोनों कई जगह साथ स्पॉट किए जाने लगे। मलाइका, अर्जुन के परिवार के साथ भी हैंग ऑउट करती दिख चुकी हैं।

    19 अप्रैल,2019 को होगी मलाइका-अर्जुन की शादी!

    खबरें हैं कि मलाइका-अर्जुन 19 अप्रैल, 2019 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट होगी। इसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शामिल होने की खबरें हैं। बता दें मलाइका की यह दूसरी शादी होगी। मलाइका ने इससे पहले अरबाज़ खान से साल 1998 में शादी की थी। 2017 में अरबाज और मलाइका ने तलाक ले लिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    करीना कपूर
    अर्जुन कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    शादी से पहले मां बनने जा रहीं एमी जैक्सन, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी हॉलीवुड समाचार
    दीपिका सहित इन चार बड़े स्टार्स की इस साल नहीं रिलीज़ होगी कोई फिल्म, जानें कारण दीपिका पादुकोण
    वेस्टर्न फिल्मों का शौक है तो देखिए वेस्टर्न फिल्मों के बादशाह क्लिंट ईस्टवुड की ये फिल्में हॉलीवुड समाचार
    शादी की खबरों के बीच मालदीव में छुट्टियां मना रहीं मलाइका की हॉट तस्वीरें वायरल, देखें मनोरंजन

    मनोरंजन

    आखिर कैसे 42 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं चित्रांगदा सिंह, जानें बॉलीवुड समाचार
    अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर होंगी ये बेहतरीन फिल्में, वेब सीरीज़ और कॉमेडी शोज, देखें जरूर नेटफ्लिक्स
    अपने 19 साल करियर में पहली बार ऐसा रोल करती दिखेंगी करीना, देखकर हो जाएंगे हैरान बॉलीवुड समाचार
    शादी के बाद एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर संग फिल्म करने जा रहीं दीपिका! जानिए रिलीज़ डेट दीपिका पादुकोण

    करीना कपूर

    सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बनीं कंगना रनौत, जयललिता की बायोपिक के लिए इतने करोड़! दीपिका पादुकोण
    कितनी है तैमूर की नैनी की सैलरी? करीना कपूर ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    अरबाज से तलाक पर पहली बार बोलीं मलाइका, बताया क्या हुआ था एक रात पहले बॉलीवुड समाचार
    जानें क्या है प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की लव स्टोरी का खास कनेक्शन बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर

    आ गई अर्जुन-मलाइका की शादी की तारीख, अगले महीने इस तारीख को होगी वेडिंग! बॉलीवुड समाचार
    'केसरी' के अलावा इतिहास पर बन रही हैं ये फिल्में, एक अगले महीने हो रही रिलीज़ बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सबसे मंहगे तलाक, अलग होने पर दिए गए करोड़ों बॉलीवुड समाचार
    अगले महीने हो सकती है अर्जुन-मलाइका की शादी, कार्यक्रम को प्राइवेट रखने की तैयारियां पूरी बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023