माधुरी दीक्षित ने संभाली KBC के मराठी वर्जन की कमान, करियर में पहली बार करेंगी ये काम
मनोरंजन
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के मराठी वर्जन 'कौन होणार करोडपती' को होस्ट करती नजर आएंगी।
बतौर होस्ट किसी शो की कमान संभालने का ये उनका पहला अनुभव होगा। महाराष्ट्र से होने की वजह से मराठी दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है, इसी वजह से निर्माताओं ने उन्हें इस शो के लिए चुना है।
'KBC 18' के मंच से सामने आएगा 'कौन होणार करोडपती' का प्रोमो
मराठी शो 'कौन होणार करोडपती' की नई होस्ट को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। शो में होस्ट के रूप में नजर आने वाली बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का पहला प्रोमो 10 अगस्त को जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि ये प्रोमो अमिताभ बच्चन के सुपरहिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 18 के प्रीमियर एपिसोड के साथ प्रसारित होगा।