NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महिमा चौधरी ने पहली ही फिल्म से बना ली थी पहचान, देखिए उनकी ये शानदार फिल्में
    अगली खबर
    महिमा चौधरी ने पहली ही फिल्म से बना ली थी पहचान, देखिए उनकी ये शानदार फिल्में
    महिमा चौधरी ने इन फिल्मों से बनाई अपनी पहचान

    महिमा चौधरी ने पहली ही फिल्म से बना ली थी पहचान, देखिए उनकी ये शानदार फिल्में

    लेखन मेघा
    Sep 13, 2023
    08:51 am

    क्या है खबर?

    महिमा चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया और लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

    मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने 1997 में सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    13 सितंबर, 1973 को जन्मी अभिनेत्री आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर उनकी उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने उन्हें पहचान दिलाई थी।

    #1

    'परदेस'

    घई के निर्देशन में बनी 'परदेस' महिमा की पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें 3 हजार लड़कियों के बीच से ऑडिशन लेकर चुना गया था।

    अभिनेत्री का असली नाम ऋतु चौधरी था, जिसे घई ने ही फिल्म के आने से पहले बदला था।

    अपनी पहली ही फिल्म से महिमा मशहूर हो गई थीं और शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

    इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #2

    'दिल है तुम्हारा'

    कुंदन शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल है तुम्हारा' महिमा की शानदार फिल्मों में शुमार है।

    2002 में आई इस फिल्म में महिमा के साथ प्रीति जिंटा, जिम्मी शेरगिल और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म की कहानी दो बहनों की थी, जिन्हें एक ही लड़के से प्यार हो जाता है। हालांकि, शालू (प्रीति) अपनी बहन निम्मी (महिमा) के लिए अपने प्यार को भूलने की कोशिश करती है।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    'बागबान'

    2003 में आई फिल्म 'बागबान' आज भी परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए सबसे पहली पसंद है।

    इसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे, वहीं सलमान खान की पत्नी के किरदार में थोड़ी देर ही पर्दे पर दिखी महिमा अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थीं।

    दरअसल, यह फिल्म एक परिवार की कहानी पेश करती है, जिसमें बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता-पिता की परवाह नहीं करते।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #4

    'दिल क्या करे'

    प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल क्या करे' में महिमा काजोल और अजय देवगन के साथ दिखाई दी थीं।

    इस फिल्म की कहानी एक ऐसी कपल की है, जो अपनी बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हालांकि, बाद में बेटी की असली मां के आने से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

    फिल्म 2 मां के अपनी बच्ची के लिए प्यार की भावुक कहानी पेश करती है।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #5

    'लज्जा'

    राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' 2001 में आई थी, जिसमें महिमा, माधुरी दीक्षित, रेखा और मनीषा कोइराला शामिल थीं।

    फिल्म चार महिलाओं की कहानी थी, जो वैवाहिक दुर्व्यवहार का शिकार होती हैं। हालांकि, बाद में वह अन्याय के खिलाफ अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ने का फैसला लेती हैं।

    इस फिल्म में अनिल कपूर, अजय और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    महिमा ब्रेस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने बीते साल जून में ही कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिमा चौधरी
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका

    महिमा चौधरी

    इसलिए अचानक फिल्मों से गायब हो गईं थीं महिमा चौधरी, किया कार एक्सिडेंट का खुलासा अक्षय कुमार
    अजय ने लिया था महिमा चौधरी के इलाज का जिम्मा, अभिनेत्री ने सुनाया दर्दनाक किस्सा अजय देवगन
    बॉलीवुड में फिल्ममेकर्स को केवल वर्जिन अभिनेत्री की तलाश होती थी- महिमा चौधरी मुंबई
    अभिनेत्री महिमा चौधरी ने दी कैंसर को मात, अनुपम खेर ने बताया 'हीरो' बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'रॉक ऑन' से 'केदारनाथ' तक, OTT पर देखिए अभिषेक कपूर की ये बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: महेश बाबू कहलाते हैं 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड', हिंदी में देखें उनकी ये फिल्में  महेश बाबू
    जन्मदिन विशेष: क्या आपको पता है सुनील शेट्टी के पास है होटल मैनेजमेंट की डिग्री? सुनील शेट्टी
    जन्मदिन विशेष: जैकलीन फर्नांडिस ने इन एक्शन फिल्मों से कमाया नाम, 'एक्शन क्वीन' बनने की हसरत जैकलीन फर्नांडिस

    बॉलीवुड समाचार

    पूजा भट्ट 19 की उम्र में बनीं सुपरस्टार, फिर इस वजह से बनाई अभिनय से दूरी महेश भट्ट
    अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़ अक्षय कुमार
    शिल्पा शेट्टी के जन्म के वक्त मां को मिली थी गर्भपात की सलाह, जानें पूरा किस्सा शिल्पा शेट्टी
    जीशान अय्यूब ने OTT को बताया भ्रष्ट, बोले- यह उतना सही नहीं जितना लगता है मनोरंजन

    मनोरंजन

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, राजस्थान में लेंगे सात फेरे  परिणीति चोपड़ा
    शांतिप्रिया का खुलासा, अक्षय के सांवले रंग का मजाक उड़ाने पर हुई थीं डिप्रेशन का शिकार अक्षय कुमार
    'किंग ऑफ कोठा' ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर पर पहुंचने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी दुलकर सलमान
    अगस्त्य नंदा के साथ 'इक्कीस' की शुरुआत करेंगे श्रीराम राघवन, सालों से अटकी थी फिल्म श्रीराम राघवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025