Loading...
महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर को किया याद, जानिए तनुश्री दत्ता विवाद पर क्या बोले
महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद पर की बात

महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर को किया याद, जानिए तनुश्री दत्ता विवाद पर क्या बोले

Nov 13, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर अपने करीबी दोस्त और साथी नाना पाटेकर के निधन के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। दुर्भाग्य से, नाना के आखिरी वक्त में वह काम के सिलसिले में शहर से बाहर थे और उनसे आखिरी मुलाकात नहीं कर सके। हाल ही में एक इंटरव्यू में मांजरेकर ने नाना के साथ अपने गहरे रिश्ते को याद किया। साथ ही, उन्होंने दिग्गज अभिनेता के निधन से जुड़ी परिस्थितियों पर भी बात की।

टूटना

नाना के निधन से बुरी तरह टूट गए मांजरेकर

मांजरेकर ने कहा, "नाना का इस तरह चले जाना बहुत गलत था। मैं उन्हें गालियां देता और कहता कि इस तरह जाना बिल्कुल ठीक नहीं है। तुम्हें जाने का कोई हक नहीं था, खासकर तब जब मैं वहां मौजूद नहीं था। कम से कम तुम बीमार तो पड़ सकते थे और हमें बता सकते थे कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है, ताकि हम आकर तुम्हारी देखभाल कर पाते, लेकिन सब कुछ इतनी अचानक हो गया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था।"

याद

मांजेकर ने किया नाना के आखिरी पलों को याद

मांजरेकर ने नाना के आखिरी पलों के बारे में मिली जानकारी को याद करते हुए बताया कि नाना को रात करीब 2:30 बजे बेचैनी महसूस होने लगी थी, लेकिन तुरंत मेडिकल मदद लेने के बजाय, उन्होंने अपने परिवार को इसके बारे में बताया।

मांजरेकर के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे नाना ने फिर से अपने बड़े भाई से संपर्क किया और इसके बारे में बताया। उन्होंने अपने भाई से कहा कि अगर तकलीफ और बढ़ी, तो वे उन्हें बता देंगे।

ADVERTISEMENT

वजह

नाना को पड़ा था दिल का दौरा

इसके बाद नाना के भाई उनके घर पहुंचे और उनसे अस्पताल जाने के लिए कहा। मांजरेकर ने बताया कि नाना के घर से गोवा के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक, बस 4 मिनट की दूरी पर था।

हालांकि, नाना डॉक्टर के पास जाने से कतरा रहे थे, क्योंकि उन्हें लगा कि शायद यह तकलीफ गैस की वजह से हो रही है। इसी बातचीत के दौरान, उन्हें एक जोरदार दिल का दौरा आ गया।

ADVERTISEMENT

बात

मांजेकर ने की तनुश्री विवाद के बारे में बात

मांजरेकर ने आगे कहा, "अगर मौत के बाद भी कोई जिंदगी है, तो मैं अपने परिवार के बाद सबसे पहले नाना से मिलना चाहूंगा।"

मांजरेकर ने तनुश्री दत्ता विवाद को याद करते हुए कहा कि इसकी वजह से नाना को बहुत कुछ झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इस मामले को बेवजह फिर से चर्चा में लाया गया है और वह जानते हैं कि सेट पर असल में क्या हुआ था।

ADVERTISEMENT