आलिया भट्ट की बेटी राहा के पास भी है अपनी वैनिटी वैन, नाना ने किया खुलासा
क्या है खबर?
आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2022 में रणबीर कपूर से शादी की और उसी साल बेटी राहा का स्वागत किया। आलिया अपने काम और मातृत्व के बीच अच्छा संतुलन बना रही हैं। इन दिनों सितारों की टीम और वैनिटी वैन के खर्च को लेकर चर्चा है। इसी बीच, आलिया के पिता महेश भट्ट ने खुलासा किया कि उनकी पोती राहा के पास भी सेट पर अपनी अलग वैनिटी वैन है।
खुलासा
कैसी है राहा की वैनिटी?
महेश ने बताया कि आलिया ने शादी करने और मां बनने का फैसला खुद लिया था। उन्होंने कहा कि आलिया अपने काम और एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से संभाल रही हैं।
उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में मिलान में हुए गुच्ची इवेंट में आलिया अपनी बेटी राहा के साथ शामिल हुई थीं। राहा की वैनिटी के बारे में महेश ने कहा, "ये एक दम किसी मंदिर जैसी है।"
बात
राहा की वैनिटी में क्यों नहीं बैठे महेश?
महेश ने कहा, "मैंने आलिया और अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन शूट किया था। तब मैंने देखा कि वहां राहा की वैनिटी थी। आलिया ने मुझसे कहा, 'पापा, आप राहा के कमरे में क्यों नहीं बैठ जाते?' तो मैंने कहा कि मैं उस जगह को खराब नहीं करना चाहता। वह बिल्कुल किसी नर्सरी स्कूल जैसा लग रहा था। ऐसा लग रहा था मानो कोई मंदिर हो। मैंने कहा, 'नहीं, वहां इस बूढ़े आदमी के लिए कोई जगह नहीं है'।"