LOADING...
आलिया भट्ट काे खुश करने के लिए बनाई गई थी शाहरुख खान के साथ ये फिल्म
आलिया भट्ट को खुश करने के लिए बनी थी ये फिल्म

आलिया भट्ट काे खुश करने के लिए बनाई गई थी शाहरुख खान के साथ ये फिल्म

Mar 15, 2025
10:27 am

क्या है खबर?

आलिया भट्ट को भले ही स्टार किड होने के चलते अक्सर लोगों से ताने सुनने को मिलते हों, लेकिन कोई शक नहीं कि महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर जन्मी आलिया ने अपने हुनर के दम पर अपना आगे का रास्ता तय किया है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली आलिया आज यानी 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानें।

पहली फिल्म

किया था प्रीति के बचपन वाला किरदार

हर किरदार से दर्शकों के दिलों में घर कर गईं आलिया ने बचपन में ही अभिनय जगत में कदम रख लिया था। इस फिल्म के हीरो अक्षय कुमार तो हीरोइन प्रीति जिंटा थीं। आलिया ने जब पहली फिल्म की थी, तब उनकी उम्र महज 6 साल थी। आलिया की पहली फिल्म थी 'संघर्ष', जो साल 1999 में रिलीज हुई थी और इसमें उन्होंने प्रीति के बचपन का किरार निभाया था। फिल्म की कहानी उनके पिता महेश भट्ट ने लिखी थी।

कहानी

'डुप्लीकेट' बनाने के पीछे आलिया का हाथ

महेश भट्ट ने पहली बार साल 1998 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'डुप्लीकेट' जैसी कॉमेडी-मसाला फिल्म का निर्देशन किया था। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, "मेरी पिछली फिल्में बच्चों के लिए बहुत हिंसक रही होंगी। मैंने ये फिल्म अपनी बेटी आलिया को खुश करने की उम्मीद से बनाई, जो उस समय सिर्फ 4 साल की थी। बच्चे आमतौर पर अपने माता-पिता से प्रभावित नहीं होते हैं। शायद मैं अब आलिया को 'डुप्लीकेट' से प्रभावित कर सकता हूं।"

जानकारी

'डुप्लीकेट' से पर्दे पर छा गए थे शाहरुख

'डुप्लीकेट' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न किया हो, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। इसमें शाहरुख डबल रोल में थे और पर्दे पर आते ही छा गए थे। फिल्म में उनके साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे थीं।

जुड़ाव

आलिया की जर्मनी कनेक्शन

आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुद के जर्मनी कनेक्शन के बारे में बताया था। आलिया ने बताया था कि उनकी नानी जर्मनी से थीं और उनकी नानी के पिता ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। वह उनके खिलाफ अंडरग्राउंड अखबार निकालते थे। आलिया की नानी के पिता नाजी विचारधारा के सख्त खिलाफ थे। हिटलर के खिलाफ अखबार निकालने की वजह से उन्हें जेल के दौरान प्रताड़ित भी किया गया था।

नागरिकता

आलिया के पास नहीं है भारत की नागरिकता

कागजों के आधार पर आलिया भारत की नागरिक नहीं हैं, बल्कि वह ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। उनके पास पासपोर्ट भी ब्रिटेन का ही है। इसके पीछे कारण ये है कि आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटेन से हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ था। वो बात अलग ही है कि उनकी ज्यादातर जीवन भारत में बीता। आलिया की नागरिकता पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और इस वजह से उन्हें ट्राेल भी किया जाता रहा है।