Loading...
संत कबीर के जीवन पर बनेगी भव्य म्यूजिकल ड्रामा 'कबीरा', ये निर्देशक उठाएगा जिम्मेदारी
बड़े पर्दे पर दिखेगी संत कबीर की अनकही गाथा

संत कबीर के जीवन पर बनेगी भव्य म्यूजिकल ड्रामा 'कबीरा', ये निर्देशक उठाएगा जिम्मेदारी

Nov 20, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

महावीर जैन फिल्म्स ने महान संत कबीर पर एक भव्य म्यूजिकल ड्रामा 'कबीरा' बनाने का ऐलान किया है। यह महाकाव्य संत की जिंदगी, उनकी सोच और जीवनयात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। इसके माध्यम से 15वीं सदी के कवि, रहस्यवादी और समाज सुधारक के सफर को दर्शाया जाएगा। फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स, सरल वल्लभ भंसाली और ए शॉक एंड अवे प्रोडक्शन के बैनर तले होगा। निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक-पोस्टर भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।

परियोजना

अगले साल फ्लोर पर जाएगी फिल्म

'कबीरा' के निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा ने उठाई है, जिन्हें जॉन अब्राहम की 'परमाणु' और 'तेरे बिन लादेन' जैसी परियोजनाओं के लिए जाना जाता है।

संगीत फिल्म का अहम हिस्सा है, इसलिए कंपोजर तनिष्क बागची इसके म्यूजिकल लैंडस्केप को संभालेंगे। इसमें कबीर के मशहूर दोहों को लोक, सूफी और क्लासिकल फ्यूजन साउंड्स के जरिए दिखाया जाएगा।

फिल्म 2027 में फ्लोर पर जाएगी, लेकिन कास्टिंग की जानकारी को अभी गुप्त रखा गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT