महात्मा गांधी पर बनी ये 5 बेहतरीन फिल्में-सीरीज, जानें OTT पर कहां देख सकते हैं आप
क्या है खबर?
15 अगस्त, 1947 को भारत को आजादी मिली और इस स्वतंत्रता संग्राम में कई वीरों ने अपना जीवन देश के नाम कर दिया। महात्मा गांधी भी आजादी की लड़ाई के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। उनके विचारों और अहिंसा के सिद्धांत ने देश-दुनिया के लोगों को प्रभावित किया। बॉलीवुड ने भी गांधी के जीवन और विचारों को पर्दे पर उतारा है। ऐसे में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आइए जानते हैं गांधी पर बनी फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'गांधी' और 'हे राम'
फिल्म 'गांधी' साल 1982 में रिलीज हुई थी। इसको रिचर्ड एटनबोरो ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने फिल्म में गांधी की भूमिका निभाई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2000 में रिलीज हुई 'हे राम' की कहानी भारत के विभाजन और नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या के ईद-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'द मेकिंग ऑफ महात्मा' और 'गांधी माई फादर'
फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजित कपूर ने गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में गांधी के साउथ अफ्रीका में बिताए दिनों को दिखाया गया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'गांधी माई फादर' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दर्शन जरीवाला ने गांधी की भूमिका निभाई थी। आप इस फिल्म का लुफ्त प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
#5
'गांधी'
निर्देशक हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'गांधी' रामचंद्र गुहा की पुस्तकों पर आधारित है। इसमें प्रतीक गांधी ने गांधी की भूमिका निभाई है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज की तारीख का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।