Loading...
'रामायण' को एजेंडा फिल्म बता रहे 'महाभारत' के 'श्रीकृष्ण' नीतिश भारद्वाज, पूछा- सरकार चुप क्यों है?
नीतिश भारद्वाज ने 'रामायण' पर उठाए सवाल

'रामायण' को एजेंडा फिल्म बता रहे 'महाभारत' के 'श्रीकृष्ण' नीतिश भारद्वाज, पूछा- सरकार चुप क्यों है?

Nov 20, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता और पूर्व सांसद नीतीश भारद्वाज ने फिल्म पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में रावण को हीरो की तरह दिखाया गया है और भगवान राम को एक साधारण इंसान बना दिया गया है। इसे 'एजेंडा फिल्म' बताते हुए उन्होंने सरकार से इसकी फंडिंग की जांच करने की मांग की है।

नाराजगी

ट्रेलर देख की थी तारीफ, फिल्म देख भड़के नीतीश

पहले फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करने और इसे ऑस्कर मिलने की भविष्यवाणी करने वाले भारद्वाज का रुख अब पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने 4,000 करोड़ के बजट और दिग्गज टीम पर भरोसा जताया था।

हालांकि, पूरी फिल्म देखने के बाद उनकी राय बदल गई। इसके बाद जारी एक बयान में नीतिश ने अपनी पिछली तारीफ को स्पष्ट रूप से वापस ले लिया।

अब उन्होंने सरकार से इसकी फंडिंग की जांच करने की मांग की है।

सवाल

रावण का महिमामंडन और राम के चित्रण पर उठाए सवाल

नीतिश ने कहा कि रावण को एक बेहद उदार, सामाजिक रूप से न्यायप्रिय और निष्पक्ष शासक के रूप में दिखाकर फिल्म ने रामायण के नैतिक ढांचे को बदल दिया है और इससे अवतार लेने का मूल उद्देश्य ही कमजोर पड़ जाता है।

नीतीश ने कहा, "भगवान राम को एक मामूली और साधारण इंसान के स्तर पर ला दिया गया है, जिनके चेहरे पर कोई भाव ही नहीं है। वो राम नहीं हैं, भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं।"

ADVERTISEMENT

बुराई

रावण की बुराइयों को छिपाया गया, अरण्य और युद्ध कांड के प्रसंग भी हटाए'

नीतीश ने यश के रावण वाले किरदार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "रावण की बुराइयों को बिल्कुल नहीं दिखाया गया है। फिल्म में वो एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता जैसा लगता है।"

उन्होंने अरण्य कांड और युद्ध कांड के कई प्रसंग हटाने पर भी सवाल उठाए। भारद्वाज ने कहा, "कोई भी इंसान पूरी तरह अच्छा या बुरा नहीं होता। रावण का पतन उसकी अपनी बुराइयों और नकारात्मक गुणों के कारण ही हुआ था।"

ADVERTISEMENT

कारण

नितीश के निर्माता-निर्देशक से 2 सवाल

नितीश ने निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक तिवारी से 2 सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अगर रावण इतना समझदार और न्याय करने वाला राजा था तो भगवान विष्णु को राम बनकर धरती पर आने की जरूरत क्यों पड़ी?

उनके मुताबिक, फिल्म ने राम के अवतार लेने का मतलब ही बदल दिया है। उन्होंने दूसरे भाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किताबें न पढ़ने वाले युवा रावण को हीरो मान सकते हैं। ऐसे में राम रावण को कैसे हराएंगे?

दो टूक

विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल, कहा- 'एजेंडा चलाने वाले ये लोग नए अंग्रेज है

अभिनेता ने आगे कहा, "जिसे आपने इतना कमजोर भगवान राम दिखाया है, क्या वो रावण को मारेगा? आप एक खलनायक को हीरो बना रहे हैं और एक हीरो को खलनायक।"

इंटरव्यू का सबसे गंभीर हिस्सा फिल्म की फंडिंग से जुड़े उनके सवालों पर केंद्रित रहा। नीतिश ने दावा किया कि प्रोडक्शन कंपनी में लक्जमबर्ग, UAE और सिंगापुर से पैसा आया है। उन्होंने ऐसे लोगों को एजेंडा चलाने वाले लोग बताते हुए उनकी तुलना 'नए अंग्रेजों' से कर दी।

भारतीय संस्कृति

सिनेमा से भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाया जा रहा है- नीतिश

नीतिश ने आरोप लगाया कि भारतीय सभ्यता को नीचा दिखाने के लिए सिनेमा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि इसके पीछे कौन है तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। इसकी जांच करना सरकार का काम है।"

उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि सरकार में से अब तक किसी ने इस पर कुछ क्यों नहीं बोला है और पूछा कि क्या बॉलीवुड इस्लाम या ईसाई धर्म के साथ ऐसा करने की हिम्मत कर सकता है?

ADVERTISEMENT