Loading...
'कौन बनेगा करोड़पति' के मराठी संस्करण की कुर्सी संभालेंगी माधुरी दीक्षित, दमदार प्रोमो जारी
माधुरी दीक्षित टीवी पर वापसी के लिए तैयार

'कौन बनेगा करोड़पति' के मराठी संस्करण की कुर्सी संभालेंगी माधुरी दीक्षित, दमदार प्रोमो जारी

Aug 11, 2026
10:00 am

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' टीवी पर दस्तक दे चुका है। हिंदी भाषा के अलावा, इसका मराठी संस्करण भी जल्द आ रहा है, जिसकी मेजबान माधुरी दीक्षित होंगी। निर्माताओं ने 'कोण होणार करोड़पती' का धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया है। ये शो अभिनेत्री की 24 साल बाद सोनी चैनल पर वापसी का प्रतीक होगा। उन्होंने साल 2002 में पहली बार इसी चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो 'कहीं ना कहीं कोई है' की मेजबानी की थी।

प्राेमो

धक-धक गर्ल की पहली झलक देख उत्साहित हुए फैंस

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'कोण होणार करोड़पती' का प्रोमो जारी किया, जिसकी शुरुआत माधुरी से होती है। हरे रंग की लावणी साड़ी में अभिनेत्री 'पहला पहला प्यार है' गाने पर दमदार एंट्री लेती हैं।

अपनी खुशी बयां करते हुए उन्होंने बताया कि वह प्रतियोगियों से मिलने, उनकी असाधारण कहानियां सुनने और हॉट सीट पर उनके सपनों को साकार होते देखने के लिए उत्साहित हैं।

बता दें कि शो का प्रसारण जल्द ही सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT