LOADING...
माधुरी दीक्षित बनेंगी मां, बेटी बनीं तृप्ति डिमरी; जानिए कब आएगा 'मां बहन' का टीजर
फिल्म 'मां बहन' के टीजर पर आया अपडेट

माधुरी दीक्षित बनेंगी मां, बेटी बनीं तृप्ति डिमरी; जानिए कब आएगा 'मां बहन' का टीजर

May 14, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन' का ऐलान साल की शुरुआत में किया गया था। यह एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशन की कमान सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है, जिन्हें 'तुम्हारी सुलु' (2017) के लिए जाना जाता है। मातृत्व दिवस के अवसर पर अभिनेत्री ने फिल्म की पहली झलक जारी की थी। अब नए पोस्ट के जरिए उन्होंने टीजर रिलीज पर अपडेट दिया है।

ऐलान

इस दिन आएगा 'मां बहन' का टीजर

माधुरी ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'सबसे बहुप्रतीक्षित कांड आ रहा है, माताओं, बहनों और पूरे परिवार के लिए। 'मां बहन', जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' इसका टीजर 15 मई को जारी किया जाएगा। फिल्म एक रूढ़िवादी मोहल्ले में रहने वाली मां-बेटियों की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक अनचाहे अपराध में फंस जाती हैं। तृप्ति और धर्णा दुर्गा ने इसमें बेटियों का किरदार निभाया है। रवि किशन भी इसका हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement