'मेड इन इंडिया' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, लीड रोल में नजर आएंगे नसीरुद्दी
'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' का नया ट्रेलर सामने आ गया है। यह दिखाता है कि कैसे टाइटन भारत का एक बड़ा ब्रांड बना।
यह सीरीज उदारीकरण से पहले के भारत के समय को दिखाती है। इसमें उन बड़े फैसलों और दूरदर्शिता को सामने लाया गया है, जिसकी बदौलत टाइटन मुश्किल आर्थिक दौर में भी तरक्की कर पाया।
इसमें नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा के किरदार में दिखेंगे, वहीं जिम सरभ जेरक्सेस देसाई का किरदार निभाते नजर आएंगे।
कब होगी ये सीरीज रिलीज
रोबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी और करण व्यास की लिखी इस सीरीज में नसीरुद्दीन और जिम के अलावा वैभव तत्ववादी, नम्रता दुबे, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ भी अहम भूमिकाओं में हैं।
नसीरुद्दीन ने जेआरडी टाटा के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे जेआरडी टाटा में सिर्फ उनकी दूरदर्शिता ही नहीं, बल्कि वह शांत आत्मविश्वास भी आकर्षित किया, जिससे उन्होंने लोगों को उनके सपनों से भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।'
वहीं जिम ने जेरक्सेस देसाई के बारे में कहा कि वो 'शांत रूप से विद्रोही थे, ऐसे व्यक्ति जो परंपरा को चुनौती देने से नहीं डरते थे और जो अभी तक अस्तित्व में नहीं था, उसकी कल्पना कर लेते थे।'
इस सीरीज के सभी 6 एपिसोड 3 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखने को मिलेंगे।