Loading...
'बिग बॉस 20' में माही विज का फूटा गुस्सा, निर्माताओं को दी शो छोड़ने की धमकी
माही विज ने 'बिग बॉस 20' के निर्माताओं पर लगाया यह आरोप

'बिग बॉस 20' में माही विज का फूटा गुस्सा, निर्माताओं को दी शो छोड़ने की धमकी

Nov 04, 2026
10:37 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में लगातार नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो के निर्माताओं ने एक प्रोमो साझा किया, जिसमें माही विज भावुक होकर रोती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने शो में अपने बारे में दिखाए जा रही धारणा पर सवाल उठाए। माही को लगता है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दी और कहा कि ऐसे हालात में वह आगे नहीं रहना चाहतीं।

प्रोमो

क्या है प्रोमो में खास?

प्रोमो की शुरुआत घर में बज रहे लव गिल की मां के एक संदेश से होती है। पंजाबी में बात करते हुए, वह कहती हैं कि उसे बोलने से पहले सोचना चाहिए था।

हालांकि, माही उनके संदेश को समझ नहीं पाती और लव से पूछती है कि उनकी मां ने क्या कहा।

इसके जवाब में लव कहती है, "उन्होंने यह बात कही कि अगर स्काउट न होता, तो मैं इसे नंगा कर देती।" यह सुनकर माही हैरान हो जाती हैं।

भावुक

 माही का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

माही कहती हैं कि उन्होंने यह नहीं कहा था। बाद में, माही भावुक हो जाती है और कहती है, "मुझे बस यही लग रहा है कि मेरा ही सब दिखा रहे हैं। अगर यही सीन है तो मैं शो जारी नहीं रखूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए।"

माही आगे कहती हैं, "मुझे इतना भारी लग रहा है।" जबकि अरिश्फा खान उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते हुए कहती है, "आप मत रोइए।" फिर वो रोते-रोते बाथरूम चली जाती हैं।

ADVERTISEMENT

आरोप

माही ने 'बिग बॉस' पर लगाए यह आरोप

बाथरूम के अंदर बैठी माही फूट-फूटकर रोने लगती हैं और बिग बॉस से पूछती हैं, "आप हर बात के लिए मुझे ही क्यों निशाना बना रहे हैं? बाहर मेरा परिवार भी है जो यह सब देख रहा है। घर में मौजूद बाकी प्रतियोगी भी अक्सर एक-दूसरे की पीठ पीछे बातें करते हैं। मैं यहां इस तरह अपना नाम खराब करने नहीं आई हूं।"

प्रोमो के अंत में माही आंसू पोंछते हुए कहती हैं, "अब और नहीं कर सकती।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रोमो यहां देखें

ADVERTISEMENT