NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: गायक लकी अली अपने इन सदाबहार गानों से बने लाखों दिलों की धड़कन 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: गायक लकी अली अपने इन सदाबहार गानों से बने लाखों दिलों की धड़कन 
    लकी अली के ये गाने भुलाए नहीं भूल सकते (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@(officialluckyali)

    जन्मदिन विशेष: गायक लकी अली अपने इन सदाबहार गानों से बने लाखों दिलों की धड़कन 

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 19, 2023
    08:56 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में कुछ गायक ऐसे रहे हैं, जिनकी खनकदार आवाज कानों में हमेशा ही रस घोल देती है। लकी अली भी उन्हीं में शुमार हैं, जिन्होंने अपने पॉप म्यूजिक की वजह से लाखों दिलों को जीता है।

    कई ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले अली ने कई साल तक सिने प्रेमियों के साथ-साथ संगीत प्रेमियों के दिलों पर भी राज किया।

    आज यानी 19 सितंबर को लकी अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए एक नजर उनके सुपरहिट गानों पर डालते हैं।

    #1

    'ओ सनम'

    यह गाना 1996 में रिलीज हुए अली के पहले एल्बम 'सुनो' का हिस्सा था। इसका वीडियो मिस्र के काहिरा में शूट किया गया था।

    इस रोमांटिक गाने से अली की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। इसमें अली के अलावा न्यूजीलैंड की एक मॉडल मेघन जेन मैक्लेरी भी नजर आईं, जो बाद में अली की पहली पत्नी बनीं।

    यह कहना गलत नहीं होगा कि संगीत जगत में अपनी पकड़ बनाने के लिए अली के इस गाने ने अहम भूमिका निभाई।

    #2

    'एक पल का जीना'

    जब भी अली के बेहतरीन गानों का जिक्र होता है तो 'एक पल का जीना' सूची में जरूर शामिल होता है। यह गाना रिलीज होते ही हिट हो गया था और आज भी जब यह बजता है तो झूमने पर मजबूर कर देता है।

    ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के इस गाने को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया।

    जीवन की सच्चाई से रूबरू कराता यह गीत आज भी लोगों की पसंद है।

    #3

    'आ भी जा'

    लकी के बेहतरीन गानों की बात हो और 'आ भी जा' का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है?

    फिल्म 'सुर: द मेलोडी ऑफ लाइफ' के लिए अली ने यह गाना गाया था। खास बात यह है कि इस फिल्म के हीरो भी अली ही थे। इसमें उन्होंने एक म्यूजिक टीचर की भूमिका निभाई थी।

    'आ भी जा' अली और अभिनेत्री गौरी कार्णिक पर फिल्माया गया था।

    यह गाना अली ने सुनिधि चौहान के साथ मिलकर गाया था।

    #4

    'जाने क्या ढूंढता है'

    फिल्म 'सुर' अगर आपने देखी होगी तो इसका गाना 'जाने क्या ढूंढता है' भी आपको पसंद आया होगा। इस गाने को भी अली ने ही आवाज दी थी और यह सुपरहिट हुआ था।

    आज भी लोग अक्सर यह गाना गुनगुनाते दिखते हैं। इसमें एक बार फिर अली के साथ गौरी नजर आई थीं और यह लोगों को बेहद पसंद आया।

    लकी के सदाबहार गानों की प्लेलिस्ट उनके इस गाने के बगैर अधूरी है।

    #5

    'ना तुम जानो ना हम'

    'कहो ना प्यार है' जितनी सफल रही, उतनl ही इसके गाने लोकप्रिय हुए। फिल्म की सफलता में इसके गीत-संगीत ने अहम भूमिका निभाई।

    फिल्म का गाना 'ना तुम जानो ना हम' रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया था और आज भी इसका खुमार उतरा नहीं है। अली की आवाज ने इसे और खास बना दिया था।

    यह उनके उन गानों में शुमार है, जिसे आप भुलाए नहीं भूल सकते।

    इब्राहिम अश्क ने गाने के बोल लिखे थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लकी अली मशहूर एक्टर-कॉमेडियन महमूद अली के बेटे हैं। उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बहन थीं। अली ने 2015 में बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना छोड़ दिया था। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। अब वह बस लाइव शो करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लकी अली
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    लकी अली

    इन मशहूर गायकों ने एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, लेकिन खराब रहा करियर सोनू निगम
    गायक लकी अली के निधन की उड़ी फर्जी खबर, अभिनेत्री नफीसा अली ने बताई सच्चाई कोरोना वायरस
    सिंगर लकी अली की जमीन पर अवैध कब्जा, लगाई मदद की गुहार बॉलीवुड समाचार
    लकी अली विवादित पोस्ट के बाद बोले- माफ करना हिंदू भाई-बहनों; क्या कहा था गायक ने? सोशल मीडिया

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सारा अली खान अब इन फिल्मों में आएंगी नजर, दिखेगी उम्दा अदाकारी सारा अली खान
    जयंती विशेष: 'सदमा' से 'मॉम' तक, आज भी पसंद की जाती हैं श्रीदेवी की ये फिल्में श्रीदेवी
    गूगल ने जयंती पर श्रीदेवी को किया याद, समर्पित किया खूबसूरत डूडल श्रीदेवी
    जन्मदिन विशेष: बचपन से गायकी की शौकीन थीं सुनिधि चौहान, सुनिए उनके ये सुपरहिट गाने सुनिधि चौहान

    बॉलीवुड समाचार

    मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी लग्जरी गाड़ी के साथ दिखीं नुसरत भरूचा, जानिए इसकी कीमत  नुसरत भरूचा
    सुजॉय घोष के साथ क्यों काम करना चाहती थीं करीना? करीना कपूर
    मृणाल ठाकुर के साथ बनी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, संजय लीला भंसाली लगाएंगे दांव संजय लीला भंसाली
    अनुपम खेर को अब नहीं भा रहीं कॉमेडी फिल्में, बोले- कुछ मजेदार ही नहीं मिल रहा अनुपम खेर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025