Loading...
ड्वेन जॉनसन की 'मोआना' पसंद आई? डिज्नी की इन चर्चित फिल्मों को देखना न भूलें
डिज्नी की देखने लायक चर्चित फिल्में

ड्वेन जॉनसन की 'मोआना' पसंद आई? डिज्नी की इन चर्चित फिल्मों को देखना न भूलें

Jul 14, 2026
05:49 pm

क्या है खबर?

कैथरीन लागा'इया और ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'मोआना' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थॉमस कैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मूल फिल्म 'मोआना' की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाती है। इस लाइव-एक्शन एडवेंचर में जॉनसन अपने यादगार किरदार 'माउई' के रूप में दमदार वापसी करते दिखे हैं। वहीं समीक्षकों और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अगर आपको 'मोआना' पसंद आई है, तो आपको डिज्नी की इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए।

#1 & #2

'फ्रोजन' और 'एनकैंटो'

'फ्रोजन' डिज्नी की अब तक की सबसे सफल और लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्मों में से एक है।

हंस क्रिश्चियन एंडरसन की परीकथा 'द स्नो क्वीन' पर आधारित ये फिल्म 2 बहनों, एल्सा और अन्ना से मिलवाती है, जो उनके बीच के रिश्ते और आत्म-खोज की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाती है।

कोलंबियाई संस्कृति पर बनी फिल्म 'एनकैंटो' जादुई शक्तियों वाले एक परिवार की कहानी दिखाती है। इसमें अविस्मरणीय संगीत और अपनेपन की भावना है।

दोनों फिल्में जियोहॉटस्टार पर मौजूद हैं।

#3 & #4

'टैंगल्ड' और 'रेया एंड द लास्ट ड्रैगन'

साल 2010 में रिलीज हुई एनिमेशन फिल्म 'टैंगल्ड' भी 'मोआना' की चट्टान के पार की यात्रा से मिलती-जुलती है।

इसकी कहानी एक युवा लड़की रॅपन्जेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अज्ञात भय के बजाए जिज्ञासा से प्रेरित होकर अपनी सच्ची शक्ति की खोज करती है।

वहीं फिल्म 'रेया एंड द लास्ट ड्रैगन' एक निडर राजकुमारी पर आधारित है, जो अपने राज्य को बचाने के लिए एक जादुई सफर पर निकलती है। इसकी कहानी दक्षिण-पूर्व एशियाई संस्कृति पर आधारित है।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'द लायन किंग' और 'अलादीन'

शाहरुख खान की आवाज में डब हुई 'द लायन किंग' डिज्नी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। खासतौर पर इसके विजुअल और एनिमेशन इफेक्ट आपको स्क्रीन से बांधकर रखेंगे।

फिल्म की कहानी जंगल के राजा मुफासा और उनके बेटे सिंबा के बीच भावनात्मक रिश्ते और शासन पर आधारित है।

वहीं 2019 में आई 'अलादीन' विल स्मिथ के 'जिनी' वाले अंदाज और शानदार गानों के साथ यह एक बेहद मनोरंजक लाइव-एक्शन फिल्म है। इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT