कैमरे के पीछे से पर्दे के सामने आए लोकेश कनगराज, सन NXT ने खरीदे फिल्म 'DC' के OTT राइट्स
मनोरंजन
प्रसिद्ध निर्देशक लोकेश कनगराज, जो अब तक कैमरे के पीछे रहकर बेहतरीन फिल्में बनाते आए हैं, अब बतौर अभिनेता कैमरे के सामने आने के लिए तैयार हैं। ये उनकी बतौर अभिनेता पहली फिल्म होगी, जिसका नाम 'DC' है।
ये एक रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अरुण माथेस्वरन ने किया है। फिल्म में वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने के लिए इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स सन NXT ने खरीद लिए हैं। हालांकि, फिल्म की OTT रिलीज तारीख की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
'DC' की कमाई शानदार
फिल्म 'DC' में 'देवदास' की कालजयी कहानी को क्राइम और एक्शन के एक नए और धमाकेदार अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में 5.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।
इस कमाई में से अकेले भारत से 4.7 करोड़ रुपये आए हैं, जहां खासतौर पर तमिल दर्शकों ने फिल्म को बेहद पसंद किया है।