LOADING...
'लॉकअप सीजन 2' के लिए इन चर्चित सितारों के नाम की चर्चा, जानिए प्रीमियर की तारीख
'लॉकअप सीजन 2' जल्द लौट रहा

'लॉकअप सीजन 2' के लिए इन चर्चित सितारों के नाम की चर्चा, जानिए प्रीमियर की तारीख

Jun 12, 2026
06:59 pm

क्या है खबर?

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। करीब 4 साल बाद वापसी करने जा रहा यह शो बेबाक ड्रामा, दिमागी खेल और नए सिस्टम पर आधारित होगा। निर्माताओं की ओर से लगातार शो के प्रोमो जारी हो रहे हैं, लेकिन प्रतियोगियों के नाम अब तक सामने नहीं आए। हालांकि सोशल मीडिया पर 'लॉकअप 2' में आने वाले प्रतियोगी के नामों पर अटकलें जोर-शोर से लगाई जा रही हैं।

शो

'लॉकअप 2' के लिए इन सितारों का नाम आ रहा सामने

'लॉकअप 2' में इस बार होस्ट की कमान 2 मशहूर सितारों के हाथों में होगी। हालिया प्रोमो में खुलासा हुआ था कि रितेश देशमुख और फराह खान शो की थीम के अनुसार क्रूर जेलर बनेंगे। दोनों मिलकर प्रतियोगियों को शो में बने रहने के लिए अपनी सच्चाई स्वीकार करने के लिए मजबूर करते दिखेंगे। पिंकविला के मुताबिक, शो में आने वाले प्रतियोगियों में राम, शिवांगी और उर्फी जावेद, उर्वशी ढोलकिया, शिल्पा शिंदे और अर्चना गौतम का नाम चर्चा में है।

प्रीमियर

इस बार नेटफ्लिक्स पर धाक जमाने आएगा शो

साल 2022 में 'लॉकअप' का पहला सीजन MX प्लेयर पर आया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स को शो का नया ठिकाना बनाया है। यह 27 जून, 2026 से दस्तक देने के लिए तैयार है। हर नए एपिसोड शनिवार से बुधवार तक भारतीय समयानुसार रात 8 बजे रिलीज होंगे। शो में कुल 14 प्रतियोगी शामिल होंगे जिन्हें टीमों में विभाजित किया जाएगा, जिससे वह मुश्किल मानसिक और शारीरिक कार्यों को पूरा कर सकें।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

Advertisement