NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में कौन-सी हैं? एक को बनने में लग गए 20 साल
    अगली खबर
    बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में कौन-सी हैं? एक को बनने में लग गए 20 साल
    बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों के बारे में जानिए (तस्वीर: एक्स/@FilmHistoryPic)

    बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में कौन-सी हैं? एक को बनने में लग गए 20 साल

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 04, 2024
    10:40 am

    क्या है खबर?

    हिंदी सिनेमा में हर साल न जाने कितनी फिल्में बनती हैं। कुछ हिट हो जाती हैं तो कुछ को दर्शक साफ नकार देते हैं। अब तक तमाम ऐसी फिल्में भी बन चुकी हैं, जिनकी लंबाई खूब चर्चा में रही।

    खास बात यह है कि लंबी होने के बाद भी ये फिल्में उबाऊ नहीं लगीं। एकाध को छोड़ सभी फिल्मों को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब प्यार मिला।

    आइए बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों के बारे में जानें।

    #1

    'मेरा नाम जोकर' 

    राज कपूर जब फिल्म 'मेरा नाम जोकर' लेकर आए तो दर्शकों ने उनकी इस फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटाया।

    4 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में 2 इंटरवल रखे गए थे। इतनी लंबी होने की वजह से ही इसमें 2 इंटरवल रखे गए। फिल्म में कुल 28 गाने थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

    IMDb पर इस फिल्म को 7.9 रेटिंग मिली है।

    ZEE5 और यूट्यूब पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #2

    'LOC कारगिल'

    यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इसमें 33 सितारें थे। फिल्म की कहानी 4 घंटे 15 मिनट की थी। जेपी दत्ता फिल्म के निर्देशक थे।

    इस फिल्म में फिल्म में रानी मुखर्जी से लेकर करीना कपूर, रवीना टंडन, ईशा देओल क साथ संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

    33 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म महज 20 करोड़ रुपये जुटा पाई थी।

    #3

    'संगम'

    यह भारत की पहली फिल्म है, जिसे विदेश में शूट किया गया था। पुरजोर कहानी के साथ राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार की तिकड़ी ने तहलका मचा दिया था।

    फिल्म को बनाने में 20 साल लग गए थे। राज कपूर को इसे बनाने का आइडिया 40 के दशक में आया था, लेकिन यह पर्दे पर 60 के दशक में उतर पाई थी।

    फिल्म की लंबाई 3 घंटे 58 मिनट है।

    7.3 रेटिंग वाली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ZEE5 पर है।

    #4

    'लगान'

    आमिर खान की यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपनी खास जगह बनाए हुए है। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का रनिंग टाइम 3 घटे 44 मिनट का है।

    इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद इसे दर्शकों से हरी झंडी मिली। इस फिल्म को ऑस्कर में भी एंट्री मिल गई थी।

    यूट्यूब पर यह फिल्म मौजूद है।

    इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।

    जानकारी

    'गैंग्स ऑफ वासेपुर'

    ये फिल्म इतनी लंबी बन गई कि सिनेमाघर इसे रिलीज करने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद निर्माताओं ने कई सीन काटे। तब भी फिल्म का रनिंग टाइम 5 घंटे 19 मिनट से कम नहीं हो पाया। आखिरकार यह 2 हिस्सों में रिलीज हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान
    राज कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया,  फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ी महिला की गर्दन, गायक ने मांगी माफी  अरिजीत सिंह
    फरहान अख्तर ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की मर्सिडीज, जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन फरहान अख़्तर
    तृप्ति डिमरी अब माधुरी दीक्षित के साथ पर्दे पर मचाएंगी धमाल, लगेगा कॉमेडी का तड़का माधुरी दीक्षित
    'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी': सेट से लीक हुआ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर का वीडियो  वरुण धवन

    आमिर खान

    अजय देवगन से फरहान अख्तर तक, निर्देशक भी हैं बॉलीवुड के ये शानदार अभिनेता अजय देवगन
    फिल्म 'सरफरोश' का बनेगा सीक्वल? आमिर खान ने कही ये बात  सोनाली बेंद्रे
    किरण राव का आमिर से शादी करने का नहीं था इरादा, बताया किसके दबाव में की किरण राव
    इमरान खान ने बताई अपनी 'खानदानी बीमारी', बोले- जितने पैसे कमाए, उससे कहीं ज्यादा ठुकरा दिए इमरान खान

    राज कपूर

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में ऋषि कपूर
    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: राज कपूर का बंगला 100 करोड़ रुपये में बिका, वहां बनेगा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट आरके स्टूडियो
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न  अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025