Loading...
गुलशन देवैया-रसिका दुग्गल की 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर आया, नन्हे बच्चे की मासूमियत पर होंगे फिदा

गुलशन देवैया-रसिका दुग्गल की 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर आया, नन्हे बच्चे की मासूमियत पर होंगे फिदा

Oct 01, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

गुलशन देवैया और रसिका दुगल की फिल्म 'लिटिल थॉमस' इस महीने सिनेमाघरों में आ रही है। गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक नन्हे बच्चे की मासूमियत और उसके दिलचस्प सवालों से सजी यह एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कौशल ओझा ने किया है, जबकि अनुराग कश्यप का समर्थन प्राप्त है। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'दो गुना जिंदगी' भी जारी किया था।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर 7 साल के छोटे बच्चे थॉमस (हृदांश पारेख) से मिलवाता है, जो अपने माता-पिता (रसिका और गुलशन) के साथ गोवा की खूबसूरत वादियों में रहता है।

इसकी शुरुआत उसके मासूम और मजेदार सवाल से होती है कि "बच्चे कहां से आते हैं?" वह अपने माता-पिता से हर हाल में एक छोटे भाई की डिमांड करता है। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं।

वहीं, थॉमस भाई की चाहत में मजेदार और अनाेखे तरीके अपनाता है।

रिलीज

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

कुल मिलाकर 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर साफ करता है कि यह बिना किसी फालतू ड्रामे के एक साफ-सुथरी, हंसाने और दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म है।

इसमें नन्हे बच्चे की मासूमियत और उसके अनाेखे कारनामे दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देंगे।

इस फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहा जा चुका है। अब यह भारत के सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर, 2026 को आ रही है।

ADVERTISEMENT