NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'चक दे इंडिया' से 'गजनी' तक, इन शानदार फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सलमान खान
    अगली खबर
    'चक दे इंडिया' से 'गजनी' तक, इन शानदार फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सलमान खान
    सलमान खान ने ठुकराई थीं ये फिल्में

    'चक दे इंडिया' से 'गजनी' तक, इन शानदार फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सलमान खान

    लेखन मेघा
    Dec 27, 2023
    07:17 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    सलमान ने 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से सहायक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी और वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    इसके अलावा अभिनेता ने कई ऐसी फिल्मों को भी ठुकराया है, जो बाद में सुपरहिट साबित हुई थीं।

    आइए आज अभिनेता के जन्मदिन उनके द्वारा ठुकराई गई फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'चक दे इंडिया'

    सलमान की ठुकराई गई फिल्मों में यशराज फिल्म्स की स्पोर्ट्स ड्रामा 'चक दे इंडिया' भी शामिल है।

    इस फिल्म में सलमान से पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कबीर खान के किरदार के लिए संपर्क किया गया था, जो भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच बनता है।

    हालांकि, सलमान अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और निर्माताओं ने शाहरुख को कास्ट कर लिया।

    2007 में आई इस फिल्म का लुत्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।

    #2

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में होती है, जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक आदित्य चोपड़ा पहले हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे।

    इसके बाद उन्होंने सलमान से संपर्क किया, जिनके इनकार के बाद वह सैफ अली खान के पास पहुंचे। आखिर में ये फिल्म शाहरुख के हाथ लगी थी।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'बाजीगर'

    निर्देशक अब्बास और मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' 1993 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में छा गए थे।

    हालांकि, इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद सलमान थे, लेकिन अभिनेता ने नकारात्मक भूमिका के चलते इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

    ऐसे में ये फिल्म शाहरुख के पास जा पहुंची, जिसमें काजोल और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थीं।

    अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई थी।

    #4

    'गजनी'

    2008 में आई फिल्म 'गजनी' फिल्म निर्माता मुरुगादॉस की इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी।

    'गजनी' के निर्माता फिल्म में संजय सिंघानिया की भूमिका के लिए सलमान को साइन करना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

    इसके बाद ये फिल्म आमिर खान की झोली में आई और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #5

    'जोश'

    2000 में आई फिल्म 'जोश' में शाहरुख ने मैक्स का किरदार निभाया था, लेकिन उनसे पहले मेकर्स सलमान के पास फिल्म लेकर पहुंचे थे। कहा जाता है कि सलमान ने ऐश्वर्या राय की वजह फिल्म करने से मना कर दिया था।

    इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'कल हो ना' हो में सैफ का किरदार भी सलमान को ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार किया।

    'जोश' सिनी लिव और 'कल हो ना हो' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    आने वाली हैं सलमान की ये फिल्में

    सलमान, शाहरुख के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे तो वह करण की फिल्म 'द बुल' का हिस्सा हैं। वह सूरज बड़जात्या के साथ भी फिल्म कर रहे हैं और 2005 में आई 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर भी बात चल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स

    सलमान खान

    बॉक्स ऑफिस: सलमान की 'टाइगर 3' की कमाई में गिरावट जारी, 11वें दिन ऐसा रहा हाल  कैटरीना कैफ
    सलमान खान की 'फर्रे' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  अलीजेह अग्निहोत्री
    करण जौहर पसंद आई सलमान खान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म 'फर्रे', कही ये बात  करण जौहर
    सलमान खान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म 'फर्रे' HD प्रिंट में ऑनलाइन लीक  अलीजेह अग्निहोत्री

    जन्मदिन विशेष

    आदित्य रॉय कपूर ने इन किरदारों से जीता युवाओं का दिल, OTT पर उठाएं लुत्फ आदित्य रॉय कपूर
    जन्मदिन विशेष: सुष्मिता सेन 48 की उम्र में भी हैं फिट और खूबसूरत, जानिए इसका राज सुष्मिता सेन
    सुष्मिता सेन 18 की उम्र में बनी थीं मिस यूनिवर्स, इन किरदारों से बनाई अलग पहचान  सुष्मिता सेन
    जन्मदिन विशेष: तारा सुतारिया जैसी खूबसूरत त्वचा और फिगर चाहती हैं? जानिए इसका राज तारा सुतारिया

    बॉलीवुड समाचार

    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति समेत 2024 में पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां शाहिद कपूर
    'डंकी': राजकुमार हिरानी आंखों पर पट्टी बांधकर करते थे शूटिंग, खुद बताया कारण राजकुमार हिरानी
    'सालार' समेत इस साल इन फिल्मों ने पहले दिन की दमदार कमाई, टूटे कई रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    कैटरीना कैफ मॉडल बनने आई थीं मुंबई, मलाइका अरोड़ा थीं आदर्श कैटरीना कैफ

    मनोरंजन

    सुहाना खान इस मामले में हैं पिता शाहरुख की कॉपी, कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने खोला राज शाहरुख खान
    'एनिमल': मिलिए रणबीर की ऑनस्क्रीन मां चारु शंकर से, उम्र में उनसे महज 1 साल बड़ी रणबीर कपूर
    दीपिका पादुकोण ने नहीं किया 'द इंटर्न' के रीमेक से किनारा, अगले साल शुरू करेंगी शूटिंग  दीपिका पादुकोण
    रणबीर की 'एनिमल' को अनुराग कश्यप का समर्थन, बोले- निर्माता को अपनी फिल्म बनाने का अधिकार अनुराग कश्यप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025