स्टार किड होने के बावजूद फ्लॉप रहा डेब्यू, दिल जीतने में नाकाम रहे ये स्टार किड्स
क्या है खबर?
बॉलीवुड में किसी फिल्मी परिवार से होना ही कामयाबी की गारंटी नहीं होता। कई ऐसे स्टार किड्स आए, जिन्हें बड़ी फिल्मों, मशहूर निर्देशकों और जबरदस्त प्रचार के साथ लॉन्च किया गया, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फेल हो इग। इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं,तो कुछ में स्टार किड्स की एक्टिंग लोगों को खास पसंद नहीं आई। आइए जानते हैं ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में, जिनका धमाकेदार आगाज भी फ्लॉप साबित हुआ।
#1 & #2
अथिया शेट्टी और शनाया कपूर
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने एक्शन-रोमांस फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। निखिल आडवाणी की ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी भी नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म दर्शकों को अच्छी नहीं लगी।
#3 & #4
जुनैद खान और करण देओल
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'महाराज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। स्टार किड होने के बावजूद जुनैद की फिल्म को दर्शकों से हरी झंड नहीं मिली और ना ही जुनैद ने दर्शकों का दिल जीताद्ध
अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने रोमांटिक फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे।
जानकारी
राशा थडानी
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, राशा के अभिनय की लोगों ने तारीफ की थी।