NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर ने 7वीं बार जीता फिल्मफेयर पुरस्कार, 'एनिमल' से पहले इनके लिए मिला सम्मान
    अगली खबर
    रणबीर कपूर ने 7वीं बार जीता फिल्मफेयर पुरस्कार, 'एनिमल' से पहले इनके लिए मिला सम्मान
    जानिए रणबीर कपूर को किन फिल्मों के लिए मिल चुका फिल्मफेयर पुरस्कार

    रणबीर कपूर ने 7वीं बार जीता फिल्मफेयर पुरस्कार, 'एनिमल' से पहले इनके लिए मिला सम्मान

    लेखन मेघा
    Jan 29, 2024
    02:32 pm

    क्या है खबर?

    28 जनवरी को 69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है, जिसमें रणबीर कपूर को फिल्म 'एनिमल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

    रणबीर ने यह खिताब शाहरुख खान ('जवान', 'पठान'), विक्की कौशल (सैम बहादुर), सनी देओल (गदर 2) और रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) जैसे सितारों को पीछे छोड़कर अपने नाम किया है।

    इसी के साथ रणबीर 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

    आइए उनके सभी पुरस्कारों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'सांवरिया' 

    रणबीर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं।

    इस फिल्म की कहानी फ्योडोर दोस्तोवस्की की 1848 में आई लघु कहानी 'व्हाइट नाइट्स' से ली गई और सलमान खान ने इसमें कैमियो किया था।

    फिल्म में रणबीर का अभिनय दर्शकों को पसंद आया और वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने में सफल रहे थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    3 फिल्मों के लिए साथ में मिला था पुरस्कार

    रणबीर की 2009 में 3 फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थीं। इनमें 'वेक अप सिड', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' शामिल थीं।

    इन तीनों ही फिल्मों में रणबीर ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स पुरस्कार मिला।

    'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है तो 'वेक अप सिड' नेटफ्लिक्स पर मौजूद ह।

    #3

    'रॉकस्टार' 

    इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकस्टार' 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे रणबीर की अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में गिना जाता है।

    फिल्म में जॉर्डन की भूमिका निभाने के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) दोनों का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

    फिल्म में रणबीर की जोड़ी नरगिस फाखरी के साथ बनी थी तो संजना सांघी, जयदीप अहलावत, शम्मी कपूर और कुमुद मिश्रा भी शामिल थे।

    यह फिल्म जियो सिनेमा पर मौजूद है।

    #4

    'बर्फी'

    रोमांस और कॉमेडी से भरपूर अनुराग बसु की फिल्म बर्फी (2012) में रणबीर ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    फिल्म में रणबीर का किरदार बोल नहीं सकता था, लेकिन अभिनेता ने अपने हाव-भाव से उसे उम्दा तरीके से निभाया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत गए।

    इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज भी नजर आई थीं, जिनके अभिनय को भी पसंद किया गया था।

    इस फिल्म का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।

    #5

    'संजू'

    2019 में आई फिल्म 'संजू' में भी रणबीर का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त की कहानी दिखाई गई थी।

    फिल्म में रणबीर ने संजय का किरदार बखूबी निभाया था और वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनकर उभरे।

    इस फिल्म में विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा भी अहम भूमिका में थे।

    इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के साथ ही डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर कपूर
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई जारी, जानिए अब तक का कारोबार एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने कमाई में गिरावट जारी, 26वें दिन कमाए इतने  एनिमल फिल्म
    'एनिमल': रश्मिका मंदाना ने अच्छे शॉट के लिए रणबीर कपूर को मारे थे 20-25 थप्पड़ रश्मिका मंदाना
    'एनिमल': महेश भट्ट ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- उनकी अदाकारी से फिल्म बेमिसाल बनी  एनिमल फिल्म

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार
    फिल्मफेयर 2020: इस बार कौन बना बेस्ट डायरेक्टर? मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं परिणीति चोपड़ा, अभिनय के बाद संगीत में बनाएंगी अपना करियर  परिणीति चोपड़ा
    'फाइटर' रिव्यू: बिना कहानी की फिल्म को ऋतिक रोशन ने हवा में स्टंट करके संभाला फिल्म रिव्यू
    रोहित शेट्टी ने अपने कर्मचारियों का घर चलाने के लिए बनाई 'सर्कस', अब जाकर बताई सच्चाई रोहित शेट्टी
    रवीना टंडन ने जताई अक्षय के साथ फिर काम करने की चाहत, जानिए क्या कहा रवीना टंडन

    फिल्म पुरस्कार

    'RRR' ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाने ने जीता ऑस्कर ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: मिशेल योह को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 6 और श्रेणियों में लहराया परचम ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025