Loading...
'आवारापन 2' से पहले OTT पर देख डालें इमरान हाशमी की ये सुपरहिट फिल्में
OTT पर जरूर देखें इमरान हाशमी की ये फिल्में

'आवारापन 2' से पहले OTT पर देख डालें इमरान हाशमी की ये सुपरहिट फिल्में

Jul 18, 2026
11:55 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही अपनी चर्चित फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले अगर आप इमरान की बेहतरीन अदाकारी का फिर से आनंद लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उनकी लोकप्रिय फिल्में किन-किन OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

#1 & #2

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और 'जन्नत'

2010 में रिलीज हुई 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में इमरान के साथ अजय देवगन, कंगना रनौत और प्राची देसाई मुख्य भूमिका में थीं। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

'जन्नत' 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान ने अर्जुन दीक्षित का किरदार निभाया था। फिल्म में वो छोटे-मोटे जुआरी थे, जो बाद में क्रिकेट मैच-फिक्सिंग की दुनिया के बड़े खिलाड़ी बन जाते हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'द डर्टी पिक्चर' और 'हमारी अधूरी कहानी'

2011 में रिलीज हुई बायोपिक ड्रामा फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में इमरान के साथ विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। आप इसे प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

रोमांटिक फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान और विद्या की जोड़ी ने लोगों को दिल जीत लिया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'मर्डर 2'

2011 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'मर्डर 2' को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वहीं यह फिल्म यूट्यूब पर भी उप्लब्ध है। इस फिल्म में इमरान और जैकलीन फर्नांडिस साथ नजर आए थे।

ADVERTISEMENT