NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ
    अगली खबर
    ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ
    लाइमलाइट से दूर रहते हैं इन सितारों के भाई-बहन

    ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 11, 2022
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनकी तस्वीरें, उनकी आदतें, उनके रिश्ते, उनकी गाड़ियां और उनकी हर गतिविधि पर प्रशंसक नजर बनाए रहते हैं।

    कहा जाता है कि इन कलाकारों के फिल्म इंडस्ट्री में सफल हो जाने पर इनके भाई-बहनों के लिए भी फिल्मों का रास्ता आसान हो जाता है।

    आज आपको उन हस्तियों के भाई-बहनों के बारे में बताते हैं जिनपर लाइमलाइट का कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने अभिनय से दूरी ही बनाए रखी

    #1

    कार्तिक आर्यन-कृतिका तिवारी

    कार्तिक इन दिनों बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। खासकर, 'भूल भुलैया 2' की सफलता की बाद कार्तिक का स्टारडम नई ऊंचाइयां छू रहा है।

    इंस्टाग्राम पर अकसर कार्तिक और उनकी बहन कृतिका तिवारी की नोकझोक देखने को मिलती है।

    कार्तिक की बहन पेशे से डॉक्टर हैं और उनका ग्लैमर वर्ल्ड से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं हैं। कोरोना महामारी में कृतिका ने फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं

    #2

    रणबीर कपूर-रिद्धिमा साहनी

    एक तरफ जहां रणबीर कपूर बॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके हैं वहीं उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर अभिनय से बिल्कुल दूर हैं।

    रिद्धिमा, कपूर फैमिली की तस्वीरों में अकसर नजर आती हैं, लेकिन उनका पर्दे पर आने का कोई इरादा नहीं है।

    रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने बिजनसमैन भरत साहनी से शादी की है। दिल्ली में रिद्धिमा अपना जूलरी ब्रैंड चलाती हैं।

    रिद्धिमा और रणबीर मशहूर बॉलीवुड कपल ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे हैं।

    #3

    अनुष्का शर्मा-कर्णेश शर्मा

    अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मौजूदा समय में देश के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। हालांकि, अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा इस स्टारडम से दूर हैं।

    कर्णेश ने अपने करियर के लिए अभिनय की बजाय फिल्ममेकिंग चुना। उन्होंने अनुष्का के साथ प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'NH10', 'फिलौरी', 'परी' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल की शुरुआत में अनुष्का ने यह कंपनी छोड़ दी थी।

    #5

    प्रियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा को ग्लैमर वर्ल्ड में लाने का श्रेय उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को ही जाता है। उन्होंने ही अपनी मां के साथ मिलकर चुपके से बड़ी बहन की फोटो मिस इंडिया के लिए भेज दी थी। इसके बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और कभी मुड़कर नहीं देखा।

    हालांकि, सिद्धार्थ ने अपने लिए बिल्कुल अलग करियर चुना। उन्होंने पाक कला की पेशेवर पढ़ाई की है और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में बिजनस करते हैं।

    #6

    अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर

    एक तरफ जहां अर्जुन कपूर हर समय कैमरे की नजरों में रहते हैं, वहीं उनकी बहन अंशुला लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहती हैं। भाई के अभिनेता और पिता (बोनी कपूर) के प्रोड्यूसर होने के बावजूद अंशुला की अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है।

    वह पेशे से ऑपरेशन मैनेजर हैं। वह रोमानिया, मुंबई और गुड़गांव स्थित कंपनियों में कुछ कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

    वह ऋतिक के ब्रैंड HRX में भी काम कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    रक्षाबंधन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ललित मोदी से पहले इन हस्तियों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन ललित मोदी
    रद्द हुई सोनम कपूर की बेबी शावर पार्टी, इस वजह से परिवार ने लिया फैसला बॉलीवुड समाचार
    क्या कैटरीना के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज? बॉलीवुड समाचार
    'रक्षा बंधन' से 'गोविंदा नाम मेरा' तक, इन फिल्मों में दिखेंगी भूमि पेडनेकर जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू दक्षिण भारतीय सिनेमा
    इस म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करेंगे 'तारक मेहता' फेम राज अनादकट टीवी जगत की खबरें
    'समझौता' नहीं किया तो अभिनेताओं ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया- मल्लिका शेरावत मल्लिका शेरावत
    'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी कार्तिक आर्यन

    रक्षाबंधन

    आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास आगरा
    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं ये मिठाइयां, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025