तेज प्रताप यादव की 'राइज एंड फॉल 2' में दबंग एंट्री, बोले- अब हम राज करेंगे
क्या है खबर?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व राज्य मंत्री तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। निर्माताओं ने शनिवार को उनकी एंट्री की आधिकारिक घोषणा की। इस शो में तेज प्रताप 15 अन्य सितारों के साथ सत्ता की जंग लड़ते दिखेंगे। शो का मुख्य आकर्षण 'टावर' का मुकाबला है, जो 'रूलर्स पेंटहाउस' और 'वर्कर्स बेसमेंट' में बंटा हुआ है।
ऐलान
"हमारा परिवार पूरा बिहार"
शो में अपनी एंट्री की घोषणा कर तेज प्रताप ने अपनी मजबूती की तुलना बरगद के पेड़ से की।
उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भले ही लोग मजे ले रहे थे, लेकिन वो भूल गए कि बरगद की जड़ें डालियों से ज्यादा मजबूत होती हैं।
तेज प्रताप ने कहा कि वो पेंटहाउस पर कब्जा करने के बजाय वहां दरबार लगाएंगे और बेसमेंट के लोगों पर राज करेंगे।
वो बोले, "दुनिया को बतला दीजिए कि हमारा परिवार पूरा बिहार है।"
प्रतियोगी
स्वरा भास्कर से लेकर शहज़ाद पूनावाला तक मचाएंगे धमाल
इस सीजन के अन्य प्रतियोगियों में अभिनेत्री स्वरा भास्कर, राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला, अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी, अभिनेता करण पटेल, सारा गुरपाल और काजल राघवानी शामिल हैं।
'राइज एंड फॉल 2' का प्रीमियर 26 सितंबर को होगा। दर्शक इसे रोजाना दोपहर 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो और 'MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो' के नए अवतार वाले एंड्रॉइड ऐप पर मुफ्त में स्ट्रीम कर सकेंगे।
इस सीजन की मेजबानी वीरेंद्र सहवाग करेंगे, जबकि पिछले सीजन के होस्ट बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर थे।