Loading...
पॉप स्टार लेडी गागा बनीं मां, माइकल पोलैंस्की संग किया अपने पहले बच्चे का स्वागत
लेडी गागा ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

पॉप स्टार लेडी गागा बनीं मां, माइकल पोलैंस्की संग किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

Sep 12, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

पॉप स्टार लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलैंस्की के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। उनके लिए ये बेहद खास और भावुक पल है। लेडी गागा के मां बनने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और हॉलीवुड जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सितारों से लेकर प्रशंसक तक, दोनों को पहली बार माता-पिता बनने पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

पहला बच्चा

मंगेतर संग उत्तरी कैलिफोर्निया में दिखीं लेडी गागा

पेज सिक्स के मुताबिक, लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलैंस्की अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, बच्चे के नाम, जेंडर और जन्म की सही तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस बीच, तीनों को पहली बार उत्तरी कैलिफोर्निया में एक साथ बाहर घूमते हुए देखा गया है।

40 साल की लेडी गागा और 42 वर्षीय उद्यमी माइकल पोलैंस्की ने मार्च, 2024 में सगाई की थी।

अफवाहें

रिश्ते टूटने की अफवाहों पर विराम

गागा और पोलैंस्की पिछले काफी समय से मीडिया की नजरों से दूर थे, जिससे फैंस उनके रिश्ते को लेकर परेशान होने लगे थे। हालांकि, अब साफ हो गया है कि दोनों के बीच सब कुछ बहुत बढ़िया है।

गायिका के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वे दोनों साथ में बेहद खुश हैं। माइकल हर कदम पर गागा का ख्याल रख रहे हैं और उनके बीच का प्यार भरा माहौल गागा के लिए बेहद सुरक्षित और सुकून देने वाला है।

ADVERTISEMENT

ख्वाहिश

मां बनने को लेकर हमेशा से उत्साहित थीं लेडी गागा

लेडी गागा काफी समय से मां बनने की इच्छा जाहिर करती आई हैं। मार्च 2025 में द न्यू यॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं मां बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, हालांकि, पहले मुझे इसे लेकर काफी डर लगता था।"

अक्टूबर 2025 में एक शो में बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी दिल की बात साझा करते हुए कहा, "मैं जिंदगी में कई काम करना चाहती हूं, लेकिन मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश अब मां बनना है।"

ADVERTISEMENT

लव स्टोरी

लेडी गागा और माइकल पोलैंस्की के रिश्ते की कहानी

लेडी गागा और माइकल पोलैंस्की का रिश्ता साल 2020 में नए साल के जश्न के साथ शुरू हुआ था, जब वे लास वेगास में साथ दिखे।

इसके तुरंत बाद मियामी सुपर बाउल में दोनों ने अपना रिश्ता आधिकारिक कर दिया। कोरोना महामारी के दौरान भी दोनों एक ही घर में रहे।

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, जुलाई 2024 में पेरिस ओलंपिक के दौरान गागा ने पोलैंस्की से अपनी सगाई का आधिकारिक ऐलान कर दिया था।

ADVERTISEMENT