फिल्म 'बंदर' से जारी हुआ रोमांटिक गाना, किसके ख्यालों में खोए दिखे बॉबी देओल?
क्या है खबर?
बॉबी देओल की आगामी फिल्म 'बंदर' की रिलीज में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। पहले इसे मई, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म 4 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और कुछ दिन पहले ही इसका टीजर आया था। अब फिल्म का पहला गाना 'क्यों मजा आ रहा है' जारी किया गया है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इसे बॉबी और सपना पब्बी पर फिल्माया गया है।
गाना
विशाल मिश्रा की आवाज में आया पहला गाना
गाने को विशाल मिश्रा की आवाज से सजाया गया है और उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया है। इसके बोल शाश्वत द्विवेदी ने लिखे हैं और संगीत निर्माता आदित्य देव हैं। सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर आया यह रोमांटिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में बॉबी को शुरुआत में सबा आजाद के साथ दिखाया जाता है। फिर वह सपना के ख्यालों में खोए दिखते हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Fun, flirty… but dangerously addictive ❤️#KyunMazaaAaRahaHai out nowhttps://t.co/AXxvo4ctlT@SaffronMagicWrk @ZeeStudios_ @thedeol @anuragkashyap72 @Nikhil_Dwivedi @VishalMMishra @findshashwat @sanyamalhotra07 @SapnaPabbi #SabaAzad @RajbShettyOMK @Indrajith_S… pic.twitter.com/NYBjnkUcz7
— Saregama (@saregamaglobal) May 14, 2026