Loading...
मां के इलाज के दौरान अस्पताल के बाहर पटाखों का शोर सुन भड़के निर्देशक कुणाल कोहली
कुणाल कोहली ने सुनाया किस्सा

मां के इलाज के दौरान अस्पताल के बाहर पटाखों का शोर सुन भड़के निर्देशक कुणाल कोहली

Nov 09, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने दिवाली की रात मुंबई के एक अस्पताल के बाहर तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को इमरजेंसी इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति से अस्पताल के बाहर तेज आवाज वाले पटाखे न फोड़ने की गुजारिश की, लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी और कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन कुणाल भी हैरान रह गए।

अफसोस

कुणाल ने इस चीज पर जताया अफसोस

कुणाल ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज रात, दिवाली की रात, मैं अपनी मां को इमरजेंसी इलाज के लिए खार के हिंदुजा अस्पताल ले कर गया। अफसोस की बात है कि कुछ लोग अस्पताल के गेट के ठीक बाहर जोरदार पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान मैंने उनसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया कि वे अस्पताल के गेट के बाहर जोरदार पटाखों को छोड़कर बाकी पटाखे फोड़ लें।"

सवाल

कुणाल ने BMC से उठाए सवाल

कुणाल ने आगे लिखा, "हालांकि, एक आदमी ने मुझसे कहा कि अस्पताल गलत जगह पर है- हम यहां 40 सालों से रह रहे हैं। इसके बाद वह जोरदार पटाखे फोड़ता रहा।"

इस पोस्ट के आखिरी में कुणाल ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को भी टैग किया है।

बता दें कुणाल ने कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें 2004 की रोमांटिक कॉमेडी 'हम तुम', 'फना' और 'मुझसे दोस्ती करोगे' प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT