क्रिस्टल डिसूजा ने बताया 'शरारत' गाने का असर, बोलीं- मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई
क्या है खबर?
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के लिए साल 2025 बेहद शानदार रहा है। उनके करियर ने इस दौरान नई ऊंचाइयां हासिल कीं। दिसंबर 2025 में फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद अगस्त 2026 में वह रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के सीजन 2 की विजेता बनीं। इन खास उपलब्धियों ने उनके लिए इस साल के त्योहार के सीजन को और भी यादगार बना दिया है।
बदलाव
क्रिस्टल ने बताया कैसे बदली उनकी जिंदगी?
क्रिस्टल कहती हैं, "पिछले एक साल में मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। जब 'शरारत' मिली, तो मुझे लगा कि यह बड़ी बात है, इससे बड़ा और क्या हो सकता है, लेकिन फिर 'द ट्रेटर्स' मिल गया। जब आपको लगे कि आप निचले स्तर पर पहुंच गए हैं, तो वहां से आगे बढ़ने का बस एक ही रास्ता होता है। पिछले एक साल में मेरे करियर के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ है।"
करियर
क्रिस्टल ने टीवी शो से की थी करियर की शुरुआत
क्रिस्टल ने 2007 में सीरियल 'काहे ना कहे' से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली।
इसके बाद उन्होंने OTT और फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई।
साल 2025 में वह फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में आयशा खान के साथ नजर आईं, जिससे उनकी लोकप्रियता टीवी दर्शकों से आगे भी बढ़ी।