Loading...
कृति सैनन ने बहन नुपुर के साथ मनाया रक्षाबंधन, आलोचकों को यूं दिया मजेदार जवाब
कृति सैनन ने रक्षाबंधन पर पोस्ट साझा की

कृति सैनन ने बहन नुपुर के साथ मनाया रक्षाबंधन, आलोचकों को यूं दिया मजेदार जवाब

Aug 28, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में अपने पहनावे को लेकर कृति सैनन काफी समय से विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन अभिनेत्री उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं जो असल में उनके लिए मायने रखती है। इस बीच, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रक्षाबंधन मनाते हुए बहन नुपुर सैनन के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की। साथ ही मजाकिया लहजे में आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

पोस्ट

कृति ने पोस्ट के जरिए आलोचकों पर कटाक्ष किया

रक्षाबंधन पर कृति ने इंस्टाग्राम पर अपने और बहन के हाथ की एक तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों ने हाथ पकड़े हुए हैं और उनकी कलाइयों पर राखी बंधी है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राखी फैशन कमेटी की बैठक अभी भी जारी है, लेकिन हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो वास्तव में मायने रखती हैं। सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

उनकी इस पोस्ट को लोग आलोचकों के लिए जवाब के तौर पर देख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

विवाद

विवादित पर कृति ने रखी थी अपनी राय

रक्षाबंधन के विज्ञापन में नजर आने के बाद, कृति को अपने कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने के लिए ट्रोल किया गया था। आरोप लगे कि उन्होंने हिंदू त्योहार पर आधारित विज्ञापन के जरिए भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

वहीं, कृति ने अपने जवाब में कहा था कि त्योहार से जुड़े संस्कार दिल में होते हैं, कपड़ों में नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह रक्षाबंधन पर अपनी बहन के साथ-साथ घर के सदस्य पालतू कुत्ते को राखी बांधती हैं।

ADVERTISEMENT