Loading...
कृति सैनन की समाज से तीखी अपील- सुरक्षा ऐप-पेपर स्प्रे नहीं, बेटियों को आजादी चाहिए
बेटियों की सुरक्षा के लिए कृति सैनन की समाज से गुहार

कृति सैनन की समाज से तीखी अपील- सुरक्षा ऐप-पेपर स्प्रे नहीं, बेटियों को आजादी चाहिए

Sep 27, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

डॉटर्स डे के मौके पर अभिनेत्री कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिल को छू लेने वाला और तीखी पोस्ट शेयर किया है। 'मिमी' स्टार ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और जमीनी हकीकत का कड़वा सच उजागर किया। कृति ने लोगों को 3 अलग-अलग स्थितियों की कल्पना करने को कहा, जो समाज में बेटियों की वास्तविक सुरक्षा और उनकी स्वतंत्रता पर गहरे सवाल खड़े करती हैं।

दर्द

कृति सेनन का छलका दर्द

कृति ने इंस्टाग्राम पर अपने नोट में लिखा, "इस डॉटर्स डे पर कल्पना कीजिए कि आपकी बेटी आपको फोन करके कहे, 'मुझे लगता है कि कुछ लोग मेरा पीछा कर रहे हैं। जरा सोचिए कि वो रात में अकेले पैदल घर लौट रही है और डर के मारे बार-बार मुड़कर पीछे देख रही है। कल्पना कीजिए कि घर पहुंचने से पहले ही उसके फोन की बैटरी खत्म हो जाए... अब जरा इस डर और मंजर की गहराई को समझिए।'

जश्न

डॉटर्स डे का असली जश्न कब?

नोट में कृति ने बेटियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि आज लाइव लोकेशन शेयर करना, पेपर स्प्रे साथ रखना और सुरक्षित महसूस करने के लिए फोन पर बात करना महिलाओं की मजबूरी बन चुका है।

अभिनेत्री के मुताबिक, डॉटर्स डे का असली जश्न तभी मुमकिन है, जब समाज में बेटियां बिना किसी खौफ के रात में अकेले घूम सकें, पार्क में बैठ सकें, अपनी पसंद के कपड़े पहन सकें और बेझिझक आजादी के साथ जी सकें।

ADVERTISEMENT

पोस्ट

कृति ने बतया किस दुनिया की हकदार हैं बेटियां

अपने संदेश के अंत में कृति ने लिखा, 'हर उस बेटी के नाम, जिसने कभी घर फोन करके कहा है कि 'मैं पहुंच गई हूं।' ईश्वर करे कि आप एक दिन ऐसी दुनिया में रहें जहां ये कहना ही न पड़े। यही वो दुनिया है, जिसकी हमारी बेटियां हकदार हैं और यही हमें उन्हें देनी है।"

कृति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके इस विचार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT