NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कृति सैनन ने मुंबई के अंधेरी में किराए पर लिया अमिताभ बच्चन का घर
    अगली खबर
    कृति सैनन ने मुंबई के अंधेरी में किराए पर लिया अमिताभ बच्चन का घर
    कृति सैनन और अमतिाभ बच्चन

    कृति सैनन ने मुंबई के अंधेरी में किराए पर लिया अमिताभ बच्चन का घर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 22, 2021
    10:06 am

    क्या है खबर?

    कृति सैनन बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। फिल्मों के अलावा अक्सर वह निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

    अपनी सुंदरता, फैशन स्टाइल और अंदाज से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि कृति ने मुंबई के अंधेरी में किराए पर एक नया घर लिया है।

    दिलचस्प बात है कि उनका यह घर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है। वह जल्द ही अपने इस आशियाने में शिफ्ट होने वाली हैं।

    रिपोर्ट

    कुछ समय से घर की तलाश कर रही थीं कृति

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने मुंबई के अंधेरी में अमिताभ के अपार्टमेंट को किराए पर लिया है।

    सू्त्र ने कहा, "यह अंधेरी में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है जो मिस्टर अमिताभ का है और कृति ने इसे किराए पर लिया है। उन्हें वास्तव में यह घर पसंद आया है और वह जल्द ही इसमें शिफ्ट होने वाली हैं।"

    खबरों की मानें तो अभिनेत्री कुछ समय से एक घर की तलाश कर रही थीं, जो अब पूरी हो चुकी है।

    सूचना

    अमिताभ के शो 'KBC 13' के आगामी एपिसोड में दिखेंगी कृति

    अमिताभ और कृति में अच्छी तालमेल देखने को मिली है। अमिताभ के शो 'KBC 13' के आगामी एपिसोड में कृति शिरकत करने वाली हैं।

    कहा जा रहा है कि शानदार शुक्रवार के एपिसोड में वह नजर आएंगी। अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कृति के साथ डांस करते हुए नजर आए हैं।

    शानदार शुक्रवार एपिसोड में देश की नामचीन हस्तियां भाग लेती हैं। शो का प्रसारण सोनी टीवी पर होता है।

    जानकारी

    हाल में इन कलाकारों ने खरीदा घर

    रियल एस्टेट में निवेश करना बॉलीवुड कलाकारों को पसंद है। हाल में अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने SBI को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी थी, जिसके लिए उन्हें 19 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

    इसके अलावा हाल में अर्जुन कपूर ने मुंबई में 20 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था। सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था।

    पिछले साल अक्टूबर में ऋतिक रोशन ने भी जुहू में फ्लैट खरीदा था।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं कृति की आने वाली फिल्में

    कृति आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। कृति 'हम दो हमारे दो' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में दिखने वाली हैं। 'आदिपुरुष' में वह सीता के किरदार में नजर आएंगी।

    वह टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'गणपथ' को लेकर सुर्खियों में हैं। कृति हाल में फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग में व्यस्त थीं।

    वह अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय के अपोजिट भूमिका में भी दिखने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    मनोरंजन
    अमिताभ बच्चन
    कृति सैनन

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर राज कुंद्रा
    मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, साहिल खान पर लगाए आरोप मनोज पाटिल
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा
    मुंबई: कई अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी और नेता ले चुके तीसरी खुराक- रिपोर्ट वैक्सीनेशन अभियान

    मनोरंजन

    आशा भोसले की पोती जनाई को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं संजय लीला भंसाली बॉलीवुड समाचार
    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत मुंबई
    राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी मुंबई
    उर्वशी रौतेला ने अपनी नई फिल्म 'दिल है ग्रे' का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी एली अवराम, बोलीं- चमत्कार वास्तव में होते हैं सोशल मीडिया
    अमिताभ ने शेयर किया 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का पहला प्रोमो ट्विटर
    फ्रेंडशिप डे स्पेशल: बॉलीवुड में हिट है इन सितारों का दोस्ताना करीना कपूर
    मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई मुंबई

    कृति सैनन

    साउथ की फिल्मों से करियर शुरू कर ये हसीनाएं, बन चुकी हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण
    राजकुमार राव की पांच बेहतरीन फिल्में, जिनमें उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना बॉलीवुड समाचार
    कृति सेनन ने किया पोस्ट; क्या कंगना की ओर है इशारा? बॉलीवुड समाचार
    टाइगर के साथ फिर रोमांस करती दिखेंगी तारा सुतारिया, 'हीरोपंति 2' के लिए बनी जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025