Loading...
कृति सैनन विवादों मे, भारी विरोध के बीच ज्वेलरी ब्रांड ने हटाया रक्षाबंधन का विज्ञापन
कृति सैनन का विवादित विज्ञापन हटा

कृति सैनन विवादों मे, भारी विरोध के बीच ज्वेलरी ब्रांड ने हटाया रक्षाबंधन का विज्ञापन

Aug 26, 2026
11:44 am

क्या है खबर?

ज्वेलरी ब्रांड की ब्रांड एम्बेसेडर कृति सैनन अपने हालिया रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। इस विज्ञापन में पालतू जानवरों के लिए राखी और कृति के आधुनिक पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। ट्रोल्स ने कृति के पहनावे और विज्ञापन के कांसेप्ट को त्योहार की परंपरा के खिलाफ बताकर जमकर ट्रोल किया। लगातार बढ़ता विरोध देख ज्वेलरी ब्रांड ने बयान जारी कर इस विवादित विज्ञापन को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है।

बयान

विवाद पर ज्वेलरी ब्रांड की सफाई

ज्वेलरी ब्रांड ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी कर अपने बयान में लिखा, 'हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का गहरा सम्मान करते हैं। इस विज्ञापन का उद्देश्य केवल रक्षाबंधन के प्यार और जश्न को पालतू जानवरों तक बढ़ाना था। यदि हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो ऐसा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था। सम्मान व्यक्त करते हुए हमने इस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स से वापस ले लिया है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

कारण

जानिए क्यों ट्रोल हुआ कृति का रक्षाबंधन एड

कृति के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद की मुख्य वजह उनका पहनावा और विज्ञापन का कांसेप्ट रहा। विज्ञापन में कृति ने अपने भाई से पहले घर के पालतू कुत्ते को राखी बांधी, जिसे कई लोगों ने त्योहार की पवित्र परंपराओं का अनादर माना।

इसके अलावा रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक अवसर पर उनके आधुनिक 'ब्रालेट-स्टाइल' चोली और पारदर्शी श्रग वाले आउटफिट को भी लोगों ने अनुचित बताया। इन दोनों वजहों से सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को भारी विरोध और ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

ट्रोलिंग पर कृति का पलटवार

ट्रोल्स को जवाब देते हुए कृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'त्योहारों का असली मतलब पहनावे में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति भावनाओं और उनके अर्थ में होता है।'

कृति ने सफाई दी कि वो रक्षाबंधन को सुरक्षा का बंधन मानती हैं और अपनी बहन नुपुर सैनन को भी राखी बांधती हैं। उनके मुताबिक, पालतू कुत्ते भी परिवार का हिस्सा हैं। महिलाओं के कपड़ों पर सवाल उठाने वालों पर कृति ने लिखा, 'संस्कृति दिल में होती है, कपड़ों में नहीं।'

बचाव

नुपुर सैनन ने पूछा- जब मुझे दिक्कत नहीं तो आपको क्यों?

कृति के समर्थन में उतरी उनकी छोटी बहन नुपुर सैनन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने अभिनेत्री और उनके कपड़ों की पसंद की आलोचना करने वालों से सवाल किया।

कृति का पोस्ट साझा करते हुए नुपुर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सोचिए, लोग इस बात से कितने परेशान हैं कि दूसरी महिला क्या पहनती है, अपनी सोच बदलिए। वो मुझे राखी बांधती हैं, जब मुझे इन कपड़ों से कोई दिक्कत नहीं है तो फिर आपको क्यों हो रही है?'

ADVERTISEMENT